‘महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया’, पीएम मोदी ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की

New Delhi, 2 अक्टूबर . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi ने राजघाट पर उनको पुष्पांजलि अर्पित की. Friday को देशभर में महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है.

पीएम की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “बापू का कालजयी संदेश हमें एक बेहतर समाज और विकसित India की ओर प्रेरित करता रहे.”

Prime Minister की ओर से social media पर एक वीडियो साझा किया गया. इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा, “2 अक्टूबर का हमारे राष्ट्र के लिए क्या महत्व है, इसे बच्चा-बच्चा जानता है. महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया है. महात्मा गांधी ऐसे ही व्यक्ति थे और सत्ता से इतना दूर रहने के बावजूद आज भी वे करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं.”

पीएम ने आगे कहा, “मैं समझता हूं कि जब तक मानवता के साथ गांधी जी के विचारों का प्रवाह बना रहेगा, तब तक गांधी जी की प्रेरणा और प्रासंगिकता भी हमारे बीच बनी रहेगी. गांधी जी ने हमेशा स्वदेशी को अपनाने पर बल दिया और उनमें खादी सबसे प्रमुख थी. आप सभी से मेरा आग्रह है कि दो अक्टूबर को कोई न कोई खादी उत्पाद जरूर खरीदें. गर्व से कहें कि ये स्वदेशी है.”

Prime Minister ने social media पर सुभाषित शेयर कर लिखा, “पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा.” उनकी ओर से संस्कृत श्लोक, “अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च. निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी॥” साझा किया गया.

इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि जो व्यक्ति किसी भी प्राणी से द्वेष नहीं करता, सबसे प्रति मैत्री करुणा का भाव रखता है, जो ममता और अहंकार से रहित है, सुख-दुख में समभाव रखता है, और क्षमाशील है- वही श्रेष्ठ साधक है.

–

एसडी/एएस

Leave a Comment