
Mumbai , 8 अप्रैल . Bollywood एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी बीच, उन्होंने Wednesday को social media पोस्ट के जरिए गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
Actor ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें वे गैब्रिएला और अपने बच्चों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं. सब हंसते-खेलते नजर आ रहे हैं.
वीडियो के साथ अर्जुन ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी गैब्री. इस साल और आने वाले हर साल तुम्हें ढेर सारा प्यार और खुशियां मिलें. जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”
अर्जुन और गैब्रिएला लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं. हालांकि, Actor गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप से पहले मॉडल मेहर जेसिया के साथ शादी के बंधन में थे. दोनों ने 1998 में शादी की थी. इस शादी से दोनों को दो बेटियां माहिका और मायरा हैं. शादी के 20 साल बाद अर्जुन रामपाल और मेहर ने तलाक ले लिया था. कपल की बेटियों की कस्टडी मेहर के पास है.
वहीं, साल 2018 में अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. कुछ महीने के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे और साल 2019 में अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने रिलेशन को कंफर्म किया था. गैब्रिएला ने जुलाई 2019 में बेटे एरिक को जन्म दिया था. इसके 4 साल बाद 2023 में गैब्रिएला ने दूसरे बेटे एरिव को जन्म दिया. छह साल के रिलेशनशिप के बाद कपल ने कुछ समय पहले सगाई कर ली और जल्द शादी कर सकते हैं.
गैब्रिएला डेमेट्रियड्स एक दक्षिण अफ्रीकी मॉडल, फैशन डिजाइनर और Actress हैं. गैब्रिएला ने 16 साल की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था. इसके बाद वे कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं.
गैब्रिएला सिनेमा की दुनिया में कदम रख चुकी हैं. उन्होंने Bollywood फिल्म ‘सोनाली केबल’ और तेलुगु फिल्म ‘ओपिरी’ में काम किया है.
–
एनएस/एबीएम