राजनीति के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं नितिन नबीन

Patna, 14 दिसंबर . बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर बड़ा दायित्व सौंपा है. नितिन नबीन की पहचान एक Political कार्यकर्ता के रूप में तो है ही, उनकी पहचान Patna में एक सामाजिक कार्यकर्ता की भी है, जो इन्हें अन्य नेताओं से अलग करता है.

उनके नेतृत्व में पिछले 14 वर्षों से Patna में श्रीरामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के माध्यम से भव्य रामनवमी का आयोजन किया जाता है, जिसमें Governor और Chief Minister भी शामिल होते हैं.

वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र नितिन नबीन कायस्थ समाज से आते हैं. इनका Political सफर भी काफी उज्ज्वल रहा है. इन्होंने जहां संगठन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं बिहार Government में मंत्री के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं.

नितिन नबीन 2006 में पहली बार Patna पश्चिम विधानसभा से विधायक बने और उसके बाद 2010 में बांकीपुर क्षेत्र से विधानसभा पहुंचे. इसके बाद से वे लगातार बांकीपुर का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. 2021 में उन्हें पहली बार बिहार Government में मंत्री बनने का मौका मिला. उन्हें उस समय पथ निर्माण मंत्री का दायित्व सौंपा गया और उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए. इसके बाद वे एनडीए Government में लगातार मंत्री बनते रहे हैं.

फिलहाल वे पथ निर्माण और नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. संगठन में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है. 2010 से 2013 तक वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री की भूमिका निभाते रहे, तो 2016 से 2019 तक युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला. वे राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा, सह प्रभारी की भूमिका भी निभा चुके हैं.

उनके कुशल सांगठनिक कार्यों को देखते हुए उन्हें कई राज्यों का संगठन और चुनाव प्रभारी का दायित्व भी निभाने का मौका दिया गया. नितिन नबीन को अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी प्राप्त है.

आईवीएलपी कार्यक्रम के अंतर्गत वे 15 दिनों तक अमेरिका की यात्रा भी कर चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने कई कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर अपनी उपलब्धियों को बढ़ाया है. उनके सिक्किम राज्य के प्रभारी रहते हुए पहली बार भाजपा के दो विधायकों की जीत मिली थी.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment