लैंसडाउन की खूबसूरती देख अनुपम खेर को आई ‘तन्वी द ग्रेट’; फिल्म के खूबसूरत सीन यहीं हुए थे शूट

Mumbai , 12 मार्च . हिंदी सिनेमा के बड़े Actor और करियर की 550वीं फिल्म पूरी कर चुके अनुपम खेर अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रमोशन करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं.

बात चाहे अपने जन्मदिन पर तोहफा मांगने की हो या फिर फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की हो, Actor ने हर बार अपनी फिल्म को खुद से आगे रखा है, और अब उन्होंने खूबसूरत वादियों के जरिए एक बार फिर अपनी फिल्म को याद किया है.

अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की शूटिंग उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन में हुई थी. अब लैंसडाउन की वादियों की खूबसूरती को दिखाते हुए Actor ने फिल्म के शूटिंग के दिनों को याद किया है. Actor के मुताबिक, यह सिर्फ एक लोकेशन नहीं, बल्कि पहाड़ों में रहने वाले लोगों की आत्मा है. उन्होंने हर फ्रेम को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की है.

Actor ने खूबसूरत वादियों को पोस्ट कर लिखा, “तन्वी द ग्रेट में लैंसडाउन का जादू! लैंसडाउन तन्वी द ग्रेट में सिर्फ एक लोकेशन नहीं थी, यह हमारी फिल्म की आत्मा बन गई. सुबह की धुंध, शांत सड़कें, अंतहीन हरियाली, पहाड़ों की पवित्रता! हर फ्रेम में शांति, आशा और मासूमियत का एहसास था जो तन्वी की यात्रा को बखूबी दिखाता है.”

अपने पोस्ट में अनुपम खेर ने जापानी छायाकार कीको नाकाहारा का जिक्र किया, जो फिल्म में सिनेमैटोग्राफर थी और इस खूबसूरती के दृश्यों को उन्हीं ने फिल्म के लिए शूट किया था, जिससे अब असाधारण जगह की कुछ तस्वीरें और वीडियो ‘तन्वी द ग्रेट’ का भावनात्मक कैनवास बन गई. उन्होंने आगे लिखा, इसकी मनमोहक सुंदरता के बिना हमारी फिल्म वैसी नहीं बन पाती जैसी दिखती है. और हमारे सिनेमैटोग्राफर कीको नाकाहारा की जादुई नज़र ने इसकी आत्मा को इतनी कोमलता से कैद किया है कि हर फ्रेम जीवंत लगता है.”

बता दें कि ‘तन्वी द ग्रेट’ का निर्देशन खुद अनुपम खेर ने किया है और हर एक सीन उनके हाथों से निकलकर पर्दे पर पहुंचा है. ऐसे में कोई भी फिल्म दिल के करीब हो जाएगी. ‘तन्वी द ग्रेट’ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड मिल चुके हैं और फिल्म की स्क्रीन कई अवॉर्ड फंक्शन में भी हो चुकी है.

पीएस/एएस

Leave a Comment