
ग्रेटर नोएडा, 16 मई . गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट के जारचा थाने की Police ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की रजिस्ट्री कराने और करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. Police ने आरोपी को लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से लाल कुआं क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया.
आरोपी के खिलाफ थाना जारचा में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. Police के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद कुमार सिंह पुत्र हरपाल सिंह के रूप में हुई है. आरोपी मूलरूप से ग्राम आदमपुर, थाना टप्पल, जनपद अलीगढ़ का निवासी है और वर्तमान में गाजीपुर, थाना पटपड़गंज, दिल्ली में रह रहा था.
Police जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खुद को जमीन का वास्तविक भू-स्वामी बताता था और फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनों की अवैध रजिस्ट्री कराया करता था. इसी माध्यम से गिरोह ने कई लोगों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की.
जारचा थाने की Police ने बताया कि इस मामले में पहले ही सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि विनोद कुमार सिंह फरार चल रहा था. Police लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी. लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
Police अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना जारचा में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं. सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है. ये धाराएं धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित हैं.
Police का कहना है कि गिरोह द्वारा कई जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री कर लोगों से बड़ी रकम वसूली गई थी. मामले की जांच अभी जारी है और Police यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया. साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है.
थाना जारचा Police ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भूमि की खरीद-फरोख्त से पहले दस्तावेजों की पूरी जांच अवश्य कराएं और राजस्व विभाग से सत्यापन के बाद ही कोई लेनदेन करें, ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके.
–
पीकेटी/डीकेपी