
Mumbai , 5 अगस्त . दिवंगत Actor प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया. Actor को याद करते हुए Actor अनूप सिंह ने social media के जरिए उन्हें याद कर खास नोट लिखा.
अनूप ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत Actor के साथ तस्वीरें शेयर की. अपनी इस पोस्ट के जरिए Actor ने बताया कि ऑफ कैमरा वह सिर्फ जिंदगी की लड़ाइयों से लड़ने के लिए एक प्रेरणा रहे हैं. Actor ने लिखा, “प्रदीप रावत सर, मुझे आप जैसे बेहतरीन कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला, जिसके लिए मैं आभारी हूं. 1990 में एक बच्चे के रूप में आपको अश्वत्थामा का रोल करते देखने से लेकर, बड़े होकर आपको गजनी के रूप में, अचारी अमेरिका यात्रा में आपके बेटे या धर्मरक्षक छत्रपति संभाजी महाराज में आपके दुश्मन का रोल करने तक. कैमरे के बाहर आप सिर्फ एक गाइडिंग लाइट और जिंदगी की लड़ाइयों से लड़ने के लिए एक इंस्पिरेशन रहे हैं. जो लोग आपको जानते हैं वे जानते हैं कि आपका सफर कैसा रहा है और मैं हमेशा आपकी यादों और सीखों को संजोकर रखूंगा.”
उन्होंने लिखा, “आपने अपनी जिंदगी को एक शेर की तरह जिया है, अब शांति से आराम करें. दुनिया को मनोरंजित करने के लिए आपका धन्यवाद. ओम शांति.” Actor प्रदीप के घर में पत्नी और बेटा विक्रमादित्य हैं. Actor के निधन की खबर उनके पुराने साथी और Actor यशपाल शर्मा ने दी.
यशपाल, जो ‘लगान’ फिल्म में भी प्रदीप के साथ थे, उन्होंने social media पर एक भावुक पोस्ट के जरिए प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि दी. पोस्ट में लिखा, “प्रदीप रावत, हमारे लगान के गजनी देवा. उनकी आत्मा को शांति मिले.”
लगान और गजनी समेत कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम करने वाले Actor ने तीन दशक से ज्यादा समय में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में काम किया था. उन्हें आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘छावा’ में देखा गया था, जो मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म थी. यह शिवाजी सावंत के मराठी नॉवेल ‘छावा’ का अडैप्टेशन है. इसमें अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना भी हैं.
–
एनएस/पीएम