
Bhopal , 22 अप्रैल . Madhya Pradesh में बच्चों से जुड़े मुद्दों पर एनिमेशन फ़िल्में बनाई जाएगी, क्योंकि पारंपरिक संचार माध्यमों की जगह एनिमशन, कॉमिक्स आदि ने ले ली है.
राज्य की राजधानी Bhopal में एनिमेशन फिल्म बनाने वाली संस्था सहित बच्चों के बीच काम करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों की Wednesday को बैठक हुई. इस बैठक में तय किया गया है कि बच्चों से जुड़े मुद्दों पर एनिमेशन फिल्में बनाई जाएगी. एवीसीजी के संस्थापक निदेशक मनीष राजोरिया ने एनिमेशन की शक्ति का जिक्र किया और बताया कि कैसे पारंपरिक संचार माध्यमों की जगह नई कहानी कहने वाली एनिमेशन, पात्रों और कॉमिक्स ने ले ली है.
यूनिसेफ Madhya Pradesh के प्रमुख विलियम हैनलॉन ने एनिमेशन की सार्वभौमिक अपील से जनता को जोड़ने, विशेष रूप से बाल अधिकारों की वकालत करने के एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में रेखांकित किया. उन्होंने यह भी कहा कि जहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधुनिक प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करती है, वहीं यह कुछ अनूठी चुनौतियां भी प्रस्तुत करती है, जिनका सावधानीपूर्वक सामना करना आवश्यक है.
यूनिसेफ Madhya Pradesh के संचार विशेषज्ञ अनिल गुलाटी ने कहा कि एनिमेशन में जटिल जानकारी को सरल और सभी के लिए सुलभ बनाने की अनूठी क्षमता है. एनिमेशन को आकर्षक कहानी कहने के साथ मिलाकर, हम बाल स्वास्थ्य, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, टीकाकरण, बाल संरक्षण और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी ढंग से संदेश प्रसारित कर सकते हैं.
पर्यटन विभाग के राम तिवारी ने एनीमेशन को बढ़ावा देने के लिए राज्य Government द्वारा दिए जा रहे समर्थन और पर्यटन एवं फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एनिमेशन के उपयोग के बारे में बताया. जागरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संचार निदेशक प्रोफेसर दिवाकर शुक्ला ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक मशीन है और इसमें मानवीय जुड़ाव और सोच की आवश्यकता होती है.
इस मौके पर मौजूद लोगों ने एनिमेशन के उपयोग, चुनौतियों और विचारों पर अपने विचार साझा किए. साथ ही तय किया गया कि बाल स्वास्थ्य, बिजली गिरने जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता लाने के लिए नि:शुल्क एनिमेशन फ़िल्में बनाई जायेंगी.
–
एसएनपी/डीएससी