‘तुमसे तुम तक’ में अंगद हसीजा की एंट्री, ‘यश वर्धन’ के किरदार संग लाएंगे नया ट्विस्ट

Mumbai , 21 अप्रैल . Actor शरद केलकर स्टारर जीटीवी के शो ‘तुमसे तुम तक’ में अब नया ट्विस्ट आने वाला है. Actor अंगद हसीजा शो की स्टारकास्ट में शामिल हो चुके हैं. वह शो में यश वर्धन नाम के महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे.

मेकर्स के अनुसार, टीवी शो में उनकी एंट्री से कहानी में रहस्य, भावनाएं और अनसुलझे सवाल बढ़ते नजर जाएंगे, जिससे शो और भी रोचक हो जाएगा. शो में शरद केलकर और निहारिका चौकसे मुख्य भूमिकाओं में हैं. वही, अंगद हसीजा यश वर्धन के रूप में शरद के परिवार के बिछड़े हुए बेटे के किरदार में नजर आएंगे. उनकी अचानक वापसी शो में एक बड़ा मोड़ लाएगी.

यश वर्धन के चरित्र के बात करें तो वह शांत लेकिन अंदर से काफी तेज है. उसकी मौजूदगी आसपास के लोगों की जिंदगी पर धीरे-धीरे गहरा असर डालने लगती है. अभी उनके असली इरादे और पूरी कहानी दर्शकों के लिए राज बनी हुई है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, कई छिपे सच सामने आएंगे.

मेकर्स के अनुसार, शो की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, यश वर्धन का किरदार धीरे-धीरे शो का केंद्र बनता जाएगा. किरदार कई महत्वपूर्ण रहस्य भी खोलने वाला है. इससे शो में भावनात्मक उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित घटनाएं बढ़ेंगी, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेंगी.

अंगद हसीजा ने इस शो से जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा, “मैं ‘तुमसे तुम तक’ का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं. यह शो दर्शकों से गहराई से जुड़ा हुआ है, लोग इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं. यश वर्धन का किरदार बहुआयामी है, जिसमें रहस्य और भावनात्मक गहराई दोनों हैं. ऐसी कहानी में काम करना हमेशा रोमांचक होता है. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह नया ट्विस्ट पसंद आएगा और वे मेरे किरदार से जुड़ पाएंगे और यश वर्धन को प्यार देंगे.”

‘तुमसे तुम तक’ जी टीवी पर प्रसारित हो रहा है. यह एक परिवार और रिश्तों की जटिलताओं पर आधारित अपनी कहानी के लिए चर्चा में है.

एमटी/एबीएम

Leave a Comment