Skip to content
Thursday, 15 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

आंध्र पुलिस : एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या, शूटिंग अकादमी के कोच की तलाश जारी

आंध्र Police : एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या, शूटिंग अकादमी के कोच की तलाश जारी

अमरावती, 18 अगस्त . आंध्र प्रदेश Police ने एक शूटिंग अकादमी के कोच की बड़े पैमाने पर तलाश शुरू कर दी है, जिस पर एक Governmentी कर्मचारी, उसकी पत्नी और बेटी की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार होने का आरोप है.

राजमहेंद्रवरम और काकीनाडा Police की दस टीमें काकीनाडा में शूटिंग अकादमी के फाउंडर और कोच सादिक खान की तलाश कर रही.

दरअसल, काकीनाडा जिले के पिथापुरम मंडल में पंचायत राज विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले के. नूका राजू ने Sunday रात राजमहेंद्रवरम शहर में रोड-कम-रेल ब्रिज से अपनी पत्नी, बेटी और 10 वर्ष के पोते कार्तिकेय रेड्डी के साथ गोदावरी नदी में छलांग लगा दी. हालांकि, मछुआरों ने लड़के को बचा लिया और वह नदी के बीच एक टापू पर बेहोश पड़ा था.

वहीं, 61 वर्ष के नूका राजू का शव Monday शाम को बरामद किया गया, जबकि उनकी पत्नी मीना (58) और बेटी सौजन्या (38) की तलाश जारी थी.

स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) के जवान, माहिर गोताखोरों की मदद से Tuesday को भी तलाशी अभियान जारी है.

मृतकों के कार में मिले एक सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि ‘प्रो शूटिंग अकादमी’ चलाने वाले सादिक खान ने राजू की बेटी के पति जगदीश रेड्डी की हाल ही में हुई मौत के बाद उनकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया था.

काकीनाडा जिला कलेक्टर और Police अधीक्षक को लिखे सुसाइड नोट में राजू ने लिखा कि सादिक उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और उसकी देखभाल करने का वादा कर रहा था. आरोप है कि जब उन्होंने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया, तो उसने राजू और उनके पोते को जान से मारने की धमकी दी. उसने कथित तौर पर उनका कीमती सामान भी ले लिया था.

राजू ने लिखा कि उनके परिवार ने अपनी जान देने का फैसला किया क्योंकि वे अपनी बेटी के साथ हो रहे अत्याचारों का सामना नहीं कर पा रहे थे.

राजू के पोते के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर Police ने बीएनएस की धारा 108 के तहत ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ के आरोप में सादिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

वहीं, Tuesday को मामले ने एक नया मोड़ ले लिया जब सौजन्या के ससुर रेड्डी ने Police में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनके बेटे जगदीश रेड्डी की मौत में सादिक का हाथ था.

रेड्डी ने दावा किया कि 2 जुलाई को उनके बेटे को जहरीला पदार्थ इंजेक्ट किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. उन्हें इस कथित हत्या में सादिक और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने का शक है. रेड्डी ने बताया कि मामले में नई बातें तब सामने आईं जब उन्होंने अपने पोते कार्तिकेय रेड्डी से बात की, जो सादिक की एकेडमी में राइफल शूटिंग सीख रहा था.

जगदीश रेड्डी की मौत के बाद, सादिक उनके घर आने-जाने लगा था और सौजन्या के करीब आने की कोशिश करने लगा था. रेड्डी की शिकायत पर काकीनाडा के सर्पावरम Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. खुदकुशी के मामले की जांच के दौरान, Police को सौजन्या की कार से कुछ चिट्ठियां मिलीं.

इससे पहले डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने काकीनाडा के एसपी जी. बिंदु माधव और ईस्ट गोदावरी के एसपी डी. नरसिम्हा किशोर से बात की और उनसे जांच में तेजी लाने को कहा.

–

डीके/एएस

Share