
Mumbai , 24 दिसंबर . बीएमसी चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ आ रहे हैं. दोनों की पार्टी गठबंधन कर बीएमसी का चुनाव लड़ेगी. वहीं कांग्रेस बीएमसी चुनाव में अकेले मैदान में जाने का मन बना चुकी है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक साथ आने पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि दोनों भाई मिलकर Maharashtra की तरक्की के लिए काम करेंगे.
Mumbai में से बातचीत में शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है और पूरे Mumbai में खुशी की लहर है. हमें भरोसा है कि ठाकरे भाइयों के एक साथ आने से न सिर्फ Mumbai , बल्कि कई दूसरे नगर निगमों को भी फायदा होगा. आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि यह गठबंधन Mumbai के विकास, शहर की समृद्धि और पूरे Maharashtra की तरक्की के लिए काम करेगा.
आनंद दुबे ने कहा कि जिस तरह से लोग Mumbai को लूटना चाहते हैं, उसे अपने पास गिरवी रखना चाहते हैं, उसके खिलाफ हम एक जन आंदोलन शुरू करना चाहते हैं. Mumbai के लोग चाहते हैं कि दोनों ठाकरे भाई साथ आएं. हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले समय मेंMumbai के साथ-साथ नगर निगमों में भी शिवसेना और Maharashtra नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की मजबूत Government की गूंज होगी. उन्होंने कहा कि वे भाई और दोस्त हैं. कभी-कभी विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इरादों में कभी कोई टकराव नहीं हुआ. अब विचारों के सभी मतभेद सुलझा लिए गए हैं.
दोनों भाई के एक साथ आने पर Mumbai में उत्सव का माहौल है. Mumbai का हर नागरिक इस उत्सव में भाग ले रहा है. यह होली-दीपावली मनाने जैसा उत्सव है. 16 जनवरी को जब चुनाव परिणाम आएंगे, तो निर्णायक होंगे, Mumbai के लिए हितकारी होंगे. हम अपना काम करेंगे. शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता ने कहा कि परिणाम आने से पहले ही हमारे विरोधी दलों में खलबली मच गई है.
शरद पवार की पार्टी के साथ अलायंस करने के मुद्दे पर आनंद दुबे ने कहा कि हमारी कोशिश है कि शरद पवार का साथ मिले. हमें विश्वास है कि हम साथ लड़ेंगे.
कांग्रेस पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि वे एक टूरिस्ट पार्टी है. Mumbai में यहां आइए, घूमिए-फिरिए और आनंद लीजिए. दर्शक दीर्घा में बैठकर मजा लीजिए. कांग्रेस दर्शक के तौर पर मैच देखें. यह मैच भाजपा बनाम हमारा है. हम मैदान में चौके-छक्के लगाएंगे. कांग्रेस पार्टी दर्शक दीर्घा से मैच का आनंद उठाए.
मेयर को लेकर आनंद दुबे ने कहा कि वह मराठी होगा, हिंदू होगा. हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई, सब भाई-भाई हैं. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.
–
डीकेएम/वीसी