
मथुरा, 21 मई . मथुरा के नरहौली गांव में बारात जाते समय आपसी कहा-सुनी विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जोरदार पत्थरबाजी हो गई. इस घटना में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. Police ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है.
Police के अनुसार, Wednesday को थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत नरहौली गांव में एक बारात जा रही थी. पहुंचने पर पास की एक दुकान पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहा-सुनी हुई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई. विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई. पत्थरबाजी में दुकानदार पक्ष की एक बुजुर्ग महिला को चोटें आईं. Police ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
Police बल ने न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए पत्थरबाजी करने वालों को तितर-बितर किया. इस दौरान बारात अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच गई और विवाह का कार्यक्रम परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार पूर्ण रूप से संपन्न कराया गया. घटना के बाद Police ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. थाना हाईवे क्षेत्र में लगे cctv कैमरों के फुटेज उपलब्ध हैं. इन फुटेज के आधार पर पत्थरबाजी में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर पर्याप्त संख्या में Police बल तैनात किया गया और क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है. वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है.
Police अधीक्षक (नगर जनपद मथुरा) राजीव कुमार ने बताया, “नरहौली हाईवे क्षेत्र में बारात के दौरान हुए विवाद को Police ने तुरंत नियंत्रित कर लिया. एक वृद्ध महिला घायल हुई है, उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. हमने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. cctv फुटेज के आधार पर सभी दोषियों की पहचान कर उन पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त Police बल मौजूद है.”
–
एससीएच