
Mumbai , 20 अगस्त . Actress अमृता बागची वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर’ में स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा की पत्नी अलका आहूजा के किरदार में नजर आ रही हैं. Actress ने के साथ बातचीत में Actress दीया मिर्जा की सराहना करते हुए कहा कि वे बहुत हमदर्द इंसान हैं, जो कि उनके परफॉर्मेंस में भी देखने को मिलती है.
Actress और पर्यावरण कार्यकर्ता दीया मिर्जा सीरीज में विंग कमांडर बी.एस. धनोआ की पत्नी कमलप्रीत कौर धनोआ के किरदार में नजर आ रही हैं. अमृता बागची ने दीया मिर्जा के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “जब भी आप दीया के साथ कोई सीन करते हैं, तो वह पहले से ही सीन के इमोशन में पूरी तरह से शामिल होती हैं. उनके साथ, बस यह रिएक्ट करने की बात थी कि वह क्या कर रही हैं.”
सीरीज में Actor सिद्धार्थ ने स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा और अमृता बागची के पति का किरदार निभाया है.
Actress अमृता बागची ने सिद्धार्थ के साथ काम करने को लेकर कहा कि वे हायरार्की में विश्वास नहीं करते, इसलिए उनके साथ काम करना आसान हो जाता है.
Actress ने कहानी को लेकर सिद्धार्थ के नजरिए पर बात करते हुए कहा, “उनकी प्रायोरिटी हमेशा सीन ही होती है. हम सीन में क्या हासिल कर रहे हैं? कहानी का टॉपिक क्या है? यह सीन क्यों जरूरी है? एक बार जब आप इन चीजों को समझ जाते हैं, तो आप सीन को प्रायोरिटी देते हैं और मिलकर काम करते हैं. वह खुद को सेंटर ऑफ अटेंशन में नहीं रखते, बल्कि डायरेक्टर और बाकी सभी को सेंटर में रखते हैं.”
उन्होंने कहा, “इसलिए जब भी मैंने कुछ नया करने की कोशिश की, अगर उन्हें अंदर से लगा कि वह सीन या रैप को बेहतर बना सकते हैं तो वह तुरंत उसे दूसरे लेवल पर ले जाते थे. यही उनकी स्पेशलिटी है.”
‘ऑपरेशन सफेद सागर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द कारगिल वॉर’ का निर्देशन ओनी सेन ने किया है. यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के ऐतिहासिक और चुनौतीपूर्ण हवाई अभियानों की सच्ची गाथा बयां करती है. सीरीज 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
–
एनएस/वीसी