वैश्विक संकट में भारत पर सबसे कम बोझ, अमित शाह ने नक्सलवाद को खत्म किया: शाहनवाज हुसैन

New Delhi, 19 मई . भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, देश के नक्सलमुक्त होने के दावे, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को असम Police के समन और पश्चिम बंगाल में पत्थरबाजी की घटनाओं पर Government का पक्ष रखा.

ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समय वैश्विक संकट से गुजर रही है. हरमुज स्ट्रेट बंद होने और तेल, डीजल व गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से दुनिया भर में परेशानी बढ़ी है. कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि कई देशों में तेल और गैस के दाम 44 प्रतिशत, 45 प्रतिशत और कहीं 60 प्रतिशत तक बढ़े हैं, जबकि India में जनता पर सबसे कम बोझ डाला जा रहा है.

देश के गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलमुक्त India के दावे पर उन्होंने कहा कि पूरे देश को अमित शाह की सराहना करनी चाहिए. गृह मंत्री ने तय समय सीमा में नक्सलवाद खत्म करने का जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया है. अच्छी रणनीति के तहत देश को नक्सलमुक्त किया गया है और इसे लेकर देशभर में खुशी का माहौल है.

असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा से जुड़े कथित पासपोर्ट विवाद मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को असम Police द्वारा भेजे गए समन पर उन्होंने कहा कि यदि कोई गलत बयानबाजी करेगा तो संबंधित पक्ष को अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा करने का अधिकार है. जो लोग गलत तरीके से दुष्प्रचार करेंगे, उन्हें नोटिस मिलना स्वाभाविक है.

पश्चिम बंगाल में पत्थरबाजी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कोई पत्थरबाजी की कोशिश करेगा तो Chief Minister शुभेंदु अधिकारी उसे छोड़ने वाले नहीं हैं. पश्चिम बंगाल में अब कानून का राज है और कानून के अनुसार ही राज्य चलेगा. जो भी कानून को हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पीएसके

Leave a Comment