
New Delhi, 23 अप्रैल . पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर दुनिया के तमाम देशों पर हो रहा है. इस बीच गल्फ के अतिरिक्त सचिव असीम आर महाजन ने बताया कि हालात पर पैनी नजर रखी जा रही है और भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी है कि बीते 24 घंटे में किसी भी भारतीय जहाज पर फायरिंग नहीं हुई है.
विदेश मंत्रालय में खाड़ी के अतिरिक्त सचिव असीम आर महाजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “विदेश मंत्रालय खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में हो रहे डेवलपमेंट पर करीब से नजर रख रहा है. भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सबसे बड़ी प्राथमिकता है. एक खास कंट्रोल रूम चालू है, जिसमें क्षेत्र के मिशन 24×7 हेल्पलाइन चला रहे हैं, सलाह जारी कर रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों, राज्य Governmentों और सामुदायिक संगठनों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं, साथ ही नाविकों सहित भारतीय नागरिकों को मदद दे रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “फ्लाइट ऑपरेशन बेहतर हो रहे हैं, 28 फरवरी से अब तक 12 लाख से ज्यादा पैसेंजर India आ चुके हैं. यूएई, सऊदी अरब, ओमान और बहरीन से और फ्लाइट्स चल रही हैं. कुछ एयरस्पेस पर अभी भी रोक है, लेकिन दूसरे रास्ते आसान किए जा रहे हैं, जिसमें ईरान से आर्मेनिया और अजरबैजान शामिल हैं. मिशन स्टूडेंट्स और नाविकों समेत भारतीय नागरिकों को निकालने, यात्रा और कॉन्सुलर सपोर्ट में मदद कर रहे हैं.”
विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया, “इस इलाके में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. शिपिंग महानिदेशालय के जरिए, मंत्रालय ने 2,680 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाने में मदद की है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 65 नाविक शामिल हैं. पूरे India में सभी बंदरगाहों पर कामकाज सुरक्षित और सामान्य है, और कहीं भी जाम की कोई खबर नहीं है.”
इसके साथ ही संयुक्त सचिव ने बीते 24 घंटे में किसी भी भारतीय जहाज पर फायरिंग ना होने की पुष्टि की और कहा कि किसी भी भारतीय जहाज पर फायरिंग नहीं हुई है. हालांकि, जहाजों पर मौजूद भारतीय लोगों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंता है. जितनी भी फायरिंग हुई है, वह विदेशी झंडे वाले जहाजों पर हुई है.
दूसरी तरफ हर हफ्ते होने वाले मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “पश्चिम एशिया में जो संघर्ष चल रहा है, उसे लेकर हमारी नीति बहुत साफ है. हम हमेशा से शांति के पक्ष में खड़े रहते हैं. शांति के पक्ष में अगर कोई भी कदम उठाया जा रहा है, तो उसका हम समर्थन करते हैं. हमलोगों ने हमेशा से यह कहा है कि कोई भी मतभेद कूटनीति और संवाद के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए.”
India और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को लेकर उन्होंने बताया कि समझौते को लेकर वार्ता करने के लिए India की तरफ से टीम वॉशिंगटन में मौजूद है. रचनात्मक तरीके से ये वार्ता आगे बढ़ रही है. दोनों पक्षों की तरफ से संतुलित फायदे के लिए वार्ता की जा रही है.
–
केके/एबीएम