नोएडा में धरना-प्रदर्शन के बीच पुलिस अलर्ट, सोसायटी की मेड ने भी पैसे बढ़ाने की मांग को लेकर किया हंगामा

नोएडा, 14 अप्रैल . नोएडा को चल रहे धरना-प्रदर्शन को देखते हुए Police प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा शहर में सुदृढ़ Police व्यवस्थापन किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

प्रशासन के अनुसार, विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त Police बल और वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है. जानकारी के मुताबिक, क्लियो काउंटी, गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-121 और सेक्टर-70 जैसे क्षेत्रों में जो घटनाएं सामने आई हैं, वे मूल रूप से एक ही स्थान से जुड़ी हुई हैं. यहां घरेलू सहायिकाओं (मेड) द्वारा अपने काम के पारिश्रमिक में वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था.

हालांकि, Police अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा है और कहीं से भी हिंसा या अराजकता की कोई सूचना नहीं है. Police प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से स्थापित है. एहतियात के तौर पर विभिन्न स्थानों पर Police बल की तैनाती जारी रखी गई है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या गलत सूचना के चलते माहौल खराब न हो.

कमिश्नरेट की ओर से आम जनता से विशेष अपील भी की गई है. लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के कोई भी जानकारी social media या अन्य माध्यमों से साझा न करें. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो लोग जानबूझकर अफवाह फैलाने या अराजकता फैलाने का प्रयास करेंगे, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Police अधिकारियों ने यह भी कहा कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. साथ ही, नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि वे संयम और धैर्य बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत Police को दें.

पीकेटी/एएस

Leave a Comment