Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
स्वास्थ्य/चिकित्सा,राजनीति,राष्ट्रीय

हेल्थकेयर की क्वालिटी सुधारने की मुहिम के बीच असम के मेडिकल कॉलेजों को एनएबीएच एक्रेडिटेशन मिला

हेल्थकेयर की क्वालिटी सुधारने की मुहिम के बीच असम के मेडिकल कॉलेजों को एनएबीएच एक्रेडिटेशन मिला

गुवाहाटी, 24 जून . असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने Wednesday को कहा कि राज्य के कई Governmentी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को ‘नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स’ (एनएबीएच) से एक्रेडिटेशन मिल गया है. यह Governmentी स्वास्थ्य संस्थानों में हेल्थकेयर सेवाओं को एक जैसा और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है.

social media पर एक पोस्ट में Chief Minister ने कहा कि राज्य Government ने असम के सभी मेडिकल कॉलेजों को एनएबीएच एक्रेडिटेशन लेने का निर्देश दिया था. इसका मकसद Governmentी अस्पतालों में हेल्थकेयर सर्विस के लिए एक जैसे स्टैंडर्ड तय करना और मरीजों की देखभाल को बेहतर बनाना है.

उन्होंने बताया कि पांच बड़े मेडिकल संस्थानों को पहले ही एनएबीएच एक्रेडिटेशन मिल चुका है. इनमें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), तेजपुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, असम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एएमसीएच), बारपेटा का फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एफएएएमसीएच) और जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जेएमसीएच) शामिल हैं.

Chief Minister ने कहा कि यह एक्रेडिटेशन मरीजों की सुरक्षा, देखभाल की गुणवत्ता, अस्पताल प्रबंधन, क्लिनिकल प्रोटोकॉल और हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानकों का पालन करने को दर्शाता है.

उन्होंने यह भी बताया कि सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में निरीक्षण का काम पूरा हो चुका है और संस्थान अभी एक्रेडिटेशन प्रक्रिया के नतीजे का इंतजार कर रहा है.

Chief Minister सरमा ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों के अलावा, डिब्रूगढ़ और लखीमपुर में स्थित दो ‘क्रिटिकल केयर असम सेंटर्स’ को भी एनएबीएच सर्टिफिकेशन मिला है. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले महीनों में इस लिस्ट में और भी हेल्थकेयर सुविधाओं को शामिल किए जाने की उम्मीद है.

अधिकारियों के अनुसार, एनएबीएच एक्रेडिटेशन को देश में हेल्थकेयर संस्थानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्वालिटी सर्टिफिकेशन में से एक माना जाता है.

यह अस्पतालों को ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने, मरीजों के इलाज के बेहतर नतीजे पाने और मेडिकल सेवाओं में वैश्विक स्तर के मानकों को बनाए रखने में मदद करता है.

असम Government हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के साथ-साथ Governmentी अस्पतालों में सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर भी ध्यान दे रही है.

पिछले कुछ सालों में, राज्य ने नए मेडिकल कॉलेज बनाए हैं, एमबीबीएस सीटें बढ़ाई हैं और जिलों में खास हेल्थकेयर सुविधाओं को मजबूत किया है.

एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि Governmentी अस्पतालों में एनएबीएच एक्रेडिटेशन बढ़ने से हेल्थकेयर सिस्टम में लोगों का भरोसा बढ़ेगा और लोगों को आसानी से मिलने वाली, सस्ती और अच्छी क्वालिटी की मेडिकल सर्विस देने के राज्य के बड़े लक्ष्य में मदद मिलेगी.

–

एमएस/

Share