
बोस्टन, 1 मई . India का वैश्विक फार्मास्यूटिकल हब के रूप में उभार अब एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है, जो नवाचार, वैक्सीन नेतृत्व और बढ़ती क्लिनिकल क्षमताओं से संचालित है. यह बात ‘नेशनल इंस्टिट्यूट्स ऑफ हेल्थ’ के पूर्व निदेशक और ओपीकेओ हेल्थ के उपाध्यक्ष एलियास जेरहौनी ने कही.
जेरहौनी ने कहा कि भारत–अमेरिका के बीच स्वास्थ्य और बायोटेक्नोलॉजी सहयोग पिछले वर्षों में लगातार मजबूत हुआ है, और अब यह केवल मैन्युफैक्चरिंग तक सीमित न रहकर नवाचार-आधारित साझेदारी में बदल रहा है.
उन्होंने से बातचीत में कहा, “भारतीय कंपनियों की मौजूदगी तेजी से बढ़ रही है—ल्यूपिन लिमिटेड, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज और कई अन्य. यह संबंध अब और बेहतर हो रहा है क्योंकि India को केवल मैन्युफैक्चरिंग हब नहीं, बल्कि एक इनोवेटिव देश के रूप में भी देखा जा रहा है.”
उन्होंने कहा कि जेनेरिक दवाओं और एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) के क्षेत्र में India की पकड़ बेहद मजबूत है और यह वैश्विक दवा आपूर्ति की रीढ़ बना हुआ है. उन्होंने कहा, “एपीआई के क्षेत्र में India की ताकत बहुत बड़ी है… ये India या चीन से ही आते हैं.”
हालांकि, जेरहौनी ने जोर दिया कि India की भूमिका अब जेनेरिक से आगे बढ़ चुकी है. उन्होंने वैक्सीन निर्माण में India की क्षमता को वैश्विक स्तर पर निर्णायक बताया और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का उल्लेख किया. उन्होंने कहा, “India के योगदान के बिना दुनिया भर में टीकाकरण करना बेहद कठिन होता.”
उन्होंने “फ्रुगल इनोवेशन” यानी कम लागत में प्रभावी समाधान विकसित करने की भारतीय सोच को बड़ी ताकत बताया. बोले, “ऐसा नवाचार जो इतना महंगा न हो कि लोगों की पहुंच से बाहर हो जाए—यह India की संस्कृति का हिस्सा है.”
कोविड-19 महामारी से मिले सबक पर उन्होंने कहा कि इसने वैश्विक सप्लाई चेन की कमजोरियों को उजागर किया और देशों को स्वास्थ्य सुरक्षा पर नए सिरे से सोचने के लिए मजबूर किया. उन्होंने कहा, “हमने पाया कि हम वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे.”
India और अमेरिका, दोनों बड़े लोकतंत्र होने के कारण, इन चुनौतियों से निपटने में Governmentी योजनाओं से अधिक निजी क्षेत्र की भूमिका पर निर्भर हैं. उन्होंने कहा, “कोई बड़ा मास्टर प्लान नहीं है… सहयोग को सद्भावना और आर्थिक प्रोत्साहन आगे बढ़ाते हैं.”
अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों देशों में नौकरशाही प्रक्रियाएं अभी भी चुनौती बनी हुई हैं. उन्होंने पूर्व Prime Minister मनमोहन सिंह के साथ ग्रांट अप्रूवल में देरी के मुद्दे पर हुई चर्चा को याद किया. उन्होंने कहा, “हम लोकतांत्रिक हैं, लेकिन नौकरशाही की भी अपनी भूमिका है.”
क्लिनिकल ट्रायल्स पर उन्होंने कहा कि India अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन स्थिति में सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा, “क्लिनिकल ट्रायल्स बेहद संवेदनशील होते हैं… इसके लिए सक्षम साइट्स और मजबूत नियामक ढांचा जरूरी है.”
उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर चीन से बाहर निवेश का रुख बढ़ रहा है, जिससे India को फायदा मिल रहा है. मेडिकल टेक्नोलॉजी और बायोमेडिकल रिसर्च में India के साथ सहयोग बढ़ रहा है.
स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों पर उन्होंने कहा कि अमेरिका में दवाओं की ऊंची कीमत बड़ी समस्या है, जबकि India का फोकस अभी भी अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर उन्होंने कहा कि इससे शोध की गति और गुणवत्ता में सुधार हुआ है, लेकिन यह अभी तक पूरी तरह नए खोज करने में निर्णायक साबित नहीं हुआ है.
जेरहौनी ने बायोटेक्नोलॉजी को “मल्टीपोलर” दौर में प्रवेश करता हुआ बताया, जहां भारत, चीन और अन्य देश नवाचार में योगदान दे रहे हैं. उन्होंने कहा, “मुझे फर्क नहीं पड़ता कि इलाज कहां से आता है; मेरा लक्ष्य है कि मरीज ठीक हों.”
–
केआर/