
New Delhi, 25 जून . अमेजन के सीईओ अमेजन एंडी जेसी ने Wednesday को Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की. इस दौरान जेसी ने India के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई. जेसी ने देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए 2030 तक अतिरिक्त 13 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एंडी ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “Prime Minister नरेंद्र के साथ अमेजन के India में भविष्य की योजनाओं को लेकर हुई मुलाकात बेहद अच्छी रही. हम एक दशक से अधिक समय से India में ग्राहकों, विक्रेताओं, डेवलपर्स, स्टार्टअप्स और उद्योगों को सेवाएं दे रहे हैं और अभी हमारी यात्रा की शुरुआत ही हुई है.”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने उनसे आगामी योजना पर बात की. बताया कि अमेजन आने वाले पांच वर्षों में India में 48 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है, जिसमें 21 अरब डॉलर से अधिक निवेश एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में किया जाएगा.”
जेसी के मुताबिक, “2030 तक हमारी योजना 38 लाख नौकरियां उपलब्ध कराने, 80 अरब डॉलर के ई-कॉमर्स निर्यात को सक्षम बनाने और 1.5 करोड़ छोटे व्यवसायों तथा 40 लाख Governmentी स्कूल छात्रों तक एआई के लाभ पहुंचाने की है. आने वाले समय को लेकर उत्साहित हूं. India में हम जो कुछ बना सकते हैं, उसके लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है.”
अमेजन की आधिकारिक साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस नए निवेश के साथ 2026 से 2030 के बीच India में एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए अमेजन का कुल नियोजित निवेश 21 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा. कंपनी के अनुसार, यह India में एआई और क्लाउड क्षेत्र में सबसे बड़े वैश्विक निवेशों में से एक होगा.
अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के डेटा सेंटर नेटवर्क को Mumbai और हैदराबाद में विस्तार दिया जाएगा. इससे स्टार्टअप, बड़े उद्योग और Governmentी संस्थानों को एआई चिप्स, प्रबंधित एआई सेवाओं, सुरक्षित क्लाउड तकनीक और डेवलपर टूल्स तक बेहतर पहुंच मिलेगी.
कंपनी ने बताया कि 2010 से 2030 तक India में उसका कुल निवेश 88 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा. इसके अलावा अमेजन अपने ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स नेटवर्क को मजबूत करने के लिए भी निवेश जारी रखेगा.
अमेजन इस साल देशभर में 20 से ज्यादा नए फुलफिलमेंट सेंटर और 100 से अधिक नए लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन शुरू करने की योजना बना रहा है. इससे खासकर टियर-3 और टियर-4 शहरों में ग्राहकों को तेज और भरोसेमंद डिलीवरी सुविधा मिलेगी.
कंपनी ने डिलीवरी कर्मचारियों के कल्याण के लिए ‘सम्मान’नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी शुरू करने की घोषणा की है.
एंडी जेसी ने Prime Minister मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि India में अमेजन का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, खासकर ई-कॉमर्स, AI और क्लाउड सेवाओं के क्षेत्र में. उन्होंने कहा कि कंपनी की प्राथमिकताएं India की डिजिटल अर्थव्यवस्था, छोटे कारोबारों के डिजिटलीकरण, रोजगार सृजन और निर्यात बढ़ाने के लक्ष्यों के अनुरूप हैं.
अमेजन के अनुसार, India में कंपनी ने अब तक 1.2 करोड़ छोटे व्यवसायों को डिजिटल बनाया है, 20 अरब डॉलर से अधिक के ई-कॉमर्स निर्यात को सक्षम किया है और 28 लाख नौकरियों का समर्थन किया है. कंपनी ने 1 करोड़ से अधिक भारतीयों को क्लाउड स्किल्स की ट्रेनिंग भी दी है.
जेसी ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में अमेजन India में अपने कारोबार के विस्तार के लिए कुल 48 अरब डॉलर निवेश करेगा और “विकसित और आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य में लंबे समय तक साझेदार बना रहेगा.
–
केआर/