जमशेदपुर के मरीन ड्राइव हादसे में चार युवाओं की मौत के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर सख्ती

रांची, 27 सितंबर . जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की टक्कर में चार युवाओं की मौत के बाद Jharkhand Government ने सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग के खिलाफ राज्यभर में अभियान चलाने का फैसला किया है. परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने Sunday को राज्यवासियों से मुख्य सड़कों और सहायक सड़कों पर वाहन पार्क नहीं करने की अपील की.

उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों से जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) और मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) की सेवाएं लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है. मंत्री ने social media पर जारी संदेश में कहा कि सड़क पर वाहनों की पार्किंग से आवागमन बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है.

उन्होंने गैराज और वाशिंग सेंटर संचालकों के साथ युवाओं से भी सड़क को पार्किंग स्थल के तौर पर इस्तेमाल नहीं करने की अपील की. बिरुवा ने कहा कि Sunday से मुख्य और सहायक सड़कों पर वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि किसी जिले या सड़क पर गलत तरीके से वाहन पार्क किए जाने की जानकारी मिलती है तो उसे उनके साथ साझा करें.

उन्होंने कहा कि वह स्वयं ऐसे मामलों को देखेंगे और व्यवस्था में सुधार के लिए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. परिवहन मंत्री की यह अपील 24 सितंबर को जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर हुए हादसे के बाद आई है. तड़के करीब तीन बजे एक कार सड़क पर खराब होकर खड़े ट्रक से जा टकराई थी. हादसे में कार सवार चार युवाओं की मौत हो गई थी.

मृतकों में Jharkhand की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की 18 वर्षीय बेटी तृषा सिंह भी शामिल थीं. हादसे के बाद सड़क पर खड़े भारी वाहनों और यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे. प्रशासनिक स्तर पर घटना की जांच की बात भी सामने आई थी. जांच में आसपास लगे cctv फुटेज को शामिल किए जाने और जरूरत पड़ने पर परिवहन विभाग की मदद लेने की बात कही गई थी.

इसी पृष्ठभूमि में परिवहन विभाग ने राज्यभर में सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की तैयारी की है. जिलों में डीटीओ और एमवीआई के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा.

–

एसएनसी/एमएस

Leave a Comment