
New Delhi, 3 जून . कर्नाटक के अगले Chief Minister के तौर पर Wednesday को डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस नेताओं ने उनकी तारीफ की. कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी को मजबूत बनाने में शिवकुमार ने लगातार अहम भूमिका निभाई है.
समाचार एजेंसी से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, “जब भी राज्य में पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है शिवकुमार ने हमेशा कांग्रेस को आगे बढ़ाने में मदद की है. उन्हें अपने राज्य के बाहर भी एक जुझारू नेता के तौर पर जाना जाता है. उनकी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में भी है जो दूसरों के सुख-दुख में शामिल होते हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि शिवकुमार ने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपने जुड़ाव से कभी समझौता नहीं किया. उन्होंने हमेशा कहा है, ‘मैं जेल जाना पसंद करूंगा, लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा.’ वे इस बात पर अडिग रहे और आज, जो लड़ता है, वही जीतता है. लोग अब उनके बारे में यह बात समझने लगे हैं. मुझे खुशी है कि आज कर्नाटक के Chief Minister के तौर पर ऐसे ही एक जुझारू नेता शपथ ले रहे हैं.
समारोह में शामिल होने के लिए Bengaluru पहुंचे Madhya Pradesh कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शासन और पार्टी संगठन, दोनों में शिवकुमार की भूमिका की सराहना की.
उन्होंने कहा कि कर्नाटक का हर निवासी सिद्दारमैया के कार्यकाल में राज्य की आर्थिक प्रगति और विकास पर गर्व महसूस करता है. कांग्रेस को सत्ता में लाने में डीके शिवकुमार ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने सिद्दारमैया के Chief Minister के तौर पर कार्यकाल का सम्मानपूर्वक और सहर्ष समर्थन करके और उसे स्वीकार करके एक मिसाल भी कायम की. ये दोनों ही पहलू राजनीति में आपसी सम्मान और सहयोग के बेहतरीन उदाहरण हैं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी हनुमंत राव ने कहा कि नेतृत्व में यह बदलाव पार्टी के भीतर एक लंबी Political प्रक्रिया का नतीजा है.
उन्होंने कहा कि पिछले 21 सालों से कर्नाटक में एक प्रक्रिया चल रही है, जिसमें सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार शामिल रहे हैं. आखिरकार, हाई कमान ने सिद्दारमैया को बाकी जिम्मेदारियां सौंपने का फैसला किया है, क्योंकि उन्होंने पहले ही हाई कमान का काम स्वीकार कर लिया है. इसलिए, उन्हें कांग्रेस कार्य समिति में जगह दी गई है. और अगले Chief Minister डीके शिवकुमार होंगे. निश्चित रूप से दोनों अपना काम जारी रखेंगे. चुनाव से पहले जो भी वादे किए गए थे, वे निश्चित रूप से लोगों के हित में कल्याणकारी कार्यक्रम चलाएंगे.”
इस बीच, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि Chief Minister का चुनाव कांग्रेस पार्टी का एक आंतरिक मामला है, लेकिन उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में Political माहौल सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ होता जा रहा है.
उन्होंने कहा कि हम उनके लिए शुभकामनाएं देते हैं. यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है कि कौन Chief Minister बनता है और कौन नहीं. हालांकि, कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एक माहौल बनाया जा रहा है, और मौजूदा हालात दिखाते हैं कि आने वाले चुनावों में आम लोग और वोटर भारतीय जनता पार्टी की तरफ देख रहे हैं.
बता दें कि डीके शिवकुमार Wednesday को शाम 4.05 बजे Bengaluru के लोक भवन में ग्लास हाउस में कर्नाटक के Chief Minister के तौर पर शपथ लेंगे. Governor थावर चंद गहलोत, शिवकुमार और नई कैबिनेट के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
–
पीएसके/एएस