अक्षय खन्ना रातों-रात स्टार नहीं बने, यह बरसों की मेहनत का नतीजा है: अमीषा पटेल

Mumbai , 23 दिसंबर . Bollywood की मशहूर Actress अमीषा पटेल पिछली बार फिल्म ‘गदर 2’ में नजर आई थी. Actress ने हाल ही में से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने Actor अक्षय खन्ना के अभिनय की तारीफ की.

Actress ने बताया, “अक्षय खन्ना के साथ डेब्यू फिल्म हिमालय पुत्र के लिए पहले मेरे लिए माता-पिता से कहा गया था, लेकिन उस दौरान मैं अमेरिका में पढ़ाई कर रही थी और मैं बहुत युवा थी. ज्यादा फिल्मों में दिलचस्पी भी नहीं थी. इसलिए मैंने वह प्रस्ताव ठुकरा दिया था. हालांकि, किस्मत ने मुझे बाद में अक्षय के साथ दो फिल्में करने का मौका दिया था. मैंने उनके भाई राहुल और पिता विनोद खन्ना के साथ भी काम किया है.

उन्होंने आगे कहा, “जो लोग कह रहे हैं कि अक्षय रातों रात स्टार बन गए, ऐसा नहीं है. यह कई रातों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जो अब जाकर सभी को दिखाई दिया है. मैं उनकी सफलता पर बहुत खुश हूं.”

इसी के साथ फिल्म ‘बॉर्डर-2’ को लेकर Actress काफी उत्साहित है. इस फिल्म में उनके ‘गदर’ को-स्टार सनी देओल भी हैं, जिसे लेकर Actress ने कहा, “जहां पर सकीना के तारा सिंह हो, वहां पर 1000 करोड़ की कमाई तो पक्की है. मैं फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हूं और पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार.”

27 दिसंबर को Actor सलमान खान का जन्मदिन आ रहा है. Actor को खास दिन की बधाई देते हुए Actress ने कहा, “सलमान को मेरी तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. मैं दुआ करती हूं कि उन्हें सभी की उम्र लग जाए, स्वास्थ्य अच्छा रहे और वे हमें एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में देते रहें. सलमान बहुत नेकदिल इंसान और बेहतरीन Actor हैं.”

अपनी और सलमान की ऑन-स्क्रीन जोड़ी पर अमीषा ने हंसते हुए बताया कि social media पर फैंस के कमेंट्स पढ़कर मजा आता है. वे बोलीं, “फैंस हमें साथ देखकर खुश हैं, लेकिन सलमान सिंगल रहकर खुश हैं और मैं भी अपनी जिंदगी से संतुष्ट हूं.”

Actress ने आखिरी में सभी फैंस को क्रिसमस और नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

एनएस/एएस

Leave a Comment