
Mumbai , 19 मार्च . चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है. पूरे देश में भक्त बड़ी श्रद्धा से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा कर रहे हैं. इस खुशी के मौके पर भोजपुरी फिल्मों की प्रसिद्ध Actress अक्षरा सिंह ने भी सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं.
Actress जल्द ही फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ में पाखी हेगड़े के साथ नजर आएंगी. इस फिल्म में अक्षरा एक भक्त की भूमिका में हैं, तो पाखी ने मां अम्बे का किरदार निभाया है. यह फिल्म दहेज के लालचियों को सबक सिखाने की कहानी है और इसमें एक लड़की की सच्ची भक्ति और आस्था को भी दिखाया गया है.
अक्षरा ने नवरात्रि के पहले दिन पाखी के साथ एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो की खास बात है कि यह Actress की आगामी फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का छोटा-सा सीन है, जिसमें अक्षरा सिंह झूले पर बैठी हैं और पाखी हेगड़े उन्हें झूला झुला रही हैं. इसमें पाखी मां अम्बे के गेटअप में हैं, तो अक्षरा साधारण भक्त के किरदार में हैं, जो दोनों ने फिल्म में निभाया है.
वीडियो के बैकग्राउंड में अक्षरा ने अपना पसंदीदा देवी गीत भी शेयर किया है. अक्षरा ने लिखा, “आज नवरात्रि का पहला पवित्र दिन है. मां की कृपा और ऊर्जा से नया सफर शुरू हुआ है. इस शुभ अवसर पर मैं आप सबके साथ शेयर कर रही हूं, मेरा सबसे प्रिय देवी गीत और साथ ही हमारी फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का एक बेहद खास वीडियो.”
अक्षरा ने पाखी के साथ बिताए पलों को याद किया और कहा कि फिल्म के हर सीन, भाव और गीत में बहुत गहराई महसूस हुई. Actress ने लिखा, “यह मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि दिल के बहुत करीब का एहसास है. उम्मीद है आप सब भी इस दिव्य भाव को महसूस करेंगे…जय माता दी. आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा बना रहे. देखना मत भूलिएगा ‘अम्बे है मेरी मां’ 28 मार्च को.”
प्रवीण कुमार गुडूरी द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षरा और पाखी के अलावा, राकेश बाबू, देव सिंह, प्रेम दुबे, विद्या सिंह, रामसुजान सिंह, निशा सिंह, निशा तिवारी, इन्द्रसेन सिंह, सुवेश, प्रीति राज, मंटू, राहुल शर्मा, प्रिया पारुल, शीतल यादव और प्रिया चौधरी जैसे कलाकार भी हैं.
–
एनएस/एबीएम