अक्षय कुमार संग फोटो पोस्ट कर अक्षरा सिंह ने जताया आभार

Mumbai , 27 मई . भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय Actress अक्षरा सिंह ‘घिस-घिस-घिस’ गाना रिलीज होने के बाद हर तरफ छाई हुई हैं. इस गाने को दर्शकों और Actress के चाहने वालों की तरफ से जमकर प्यार मिल रहा है. हर तरफ से मिल रही तारीफ को देखते हुए Actress ने Wednesday को फैंस का दिल से आभार व्यक्त किया.

Actress ने इंस्टाग्राम पर गाने से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट की. इसमें अक्षरा अक्षय कुमार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. फैंस की तरफ से लगातार मिल रहे प्यार को लेकर Actress ने लिखा, “एक कलाकार के लिए इससे खूबसूरत एहसास शायद कुछ नहीं होता…’घिस-घिस-घिस’ को अपना समझकर इतना प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद. यह प्यार हमेशा याद रहेगा. मुझे सिर्फ व्यूज नहीं मिले, बल्कि इतना अपनापन और ढेर सारा प्यार मिला.”

उन्होंने आगे लिखा, “हर स्टोरी, हर कमेंट और हर शुभकामना सीधे दिल तक पहुंची. इतने अपने लोग साथ खड़े हैं और इतना प्यार दे रहे हैं, यह देखकर मैं सच में बहुत खुश और कृतज्ञ महसूस कर रही हूं अब इसे एक बड़ा हिट बना दीजिए.”

अक्षरा की पोस्ट सभी को काफी पसंद आ रही है. social media यूजर्स समेत भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों ने अक्षरा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी. Actress पाखी ने हेगड़े ने लिखा, “खूब बढ़िया.” Actor और कवि पारितोष त्रिपाठी और भोजपुरी Actor प्रवेश लाल यादव और सुजीत यादव ने इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी.

बता दें कि गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज को रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. अक्षय और अक्षरा अभिनीत यह गाना आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का हिस्सा है.

Bollywood की बहुप्रतीक्षित एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है. इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी और दिशा पाटनी सहित कई सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा, इसमें शानदार कलाकारों की टोली देखने को मिलेगी. इसमें परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकार कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे.

एनएस/एएस

Leave a Comment