2027 के चुनाव में सपा के साथ रहेंगे, अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री: बाबू सिंह कुशवाहा

जौनपुर, 8 अगस्त . जौनपुर Lok Sabha सीट से सांसद और जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में Samajwadi Party (सपा) के साथ रहने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रदेश का अगला नेतृत्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव करें और वह Chief Minister बनें.

कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी फिलहाल Samajwadi Party के साथ है. उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि प्रदेश का अगला नेतृत्व अखिलेश यादव करें.” उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर सपा अध्यक्ष और जन अधिकार पार्टी के प्रतिनिधि आपस में चर्चा कर फैसला लेंगे.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सपा के साथ है और उनकी प्राथमिकता अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करना है. उन्होंने कहा कि चाहे जन अधिकार पार्टी हो या Samajwadi Party, गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत के लिए मैदान में उतरना चाहिए ताकि अखिलेश यादव Chief Minister बनें.

बाबू सिंह कुशवाहा ने एफसीआरए और परिसीमन बिल को लेकर कहा कि पहले Government को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह संसद में क्या लेकर आ रही है? उन्होंने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव जो फैसला लेंगे, उसी के अनुसार उनकी पार्टी आगे बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि विधेयक को आगे बढ़ाए जाने के बाद ही इस पर विस्तृत राय दी जा सकती है.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ द्वारा कांवड़ियों को लेकर दिए गए बयान पर कुशवाहा ने कहा कि कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा होनी चाहिए और उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए.

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सांप्रदायिक सद्भाव को भी महत्वपूर्ण मुद्दा बताया. बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए और स्कूल बंद नहीं किए जाने चाहिए.

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के कांवड़ यात्रा को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि India में सभी धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं और संविधान सभी को अपने धर्म के अनुसार पूजा-पाठ करने का अधिकार देता है.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment