
प्रयागराज, 13 फरवरी . उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि जब से तेजस्वी यादव का बिहार में सीएम बनने का सपना टूटा है, तब से अखिलेश यादव बहुत ही हताशा और तनाव में हैं.
प्रयागराज में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तनाव के कारण ही अखिलेश यादव के मन में जो आता है, बोल जाते हैं.
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को Chief Minister बनाने के लिए चुनाव प्रचार करने गए थे. तेजस्वी यादव जैसे-तैसे विपक्ष के नेता बने. 243 विधानसभा सीटों में राजद को सिर्फ 25 सीटें मिलीं. बिहार चुनाव में इंडी अलायंस की जो करारी हार हुई है, तब से अखिलेश यादव तनाव में हैं, इसलिए वे कुछ भी बयान दे देते हैं. केंद्र और राज्य Government का इतना शानदार बजट है कि उन्हें 2027 तक नहीं, बल्कि 2047 तक धुंधलापन दिखाई देता रहेगा.
डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने तो देख सकते हैं, लेकिन सत्ता हासिल नहीं कर सकते, इसीलिए वे बौखला गए हैं. पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की Government विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है.
केशव प्रसाद मौर्य ने ‘सेवा तीर्थ’ का जिक्र करते हुए कहा कि ब्रिटिश शासन की मानसिकता से निर्मित साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक की विरासत से आगे बढ़ते हुए India ने प्रशासन को नई परिभाषा दी है. Prime Minister Narendra Modi द्वारा लोकार्पित ‘सेवा तीर्थ’, Prime Minister कार्यालय के साथ-साथ 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, संकल्प और स्वाभिमान का सजीव प्रतीक है. ‘सेवा तीर्थ’ नए India की नई कर्तव्य प्रधान नई कार्य-संस्कृति का प्रतीक है, जिसमें सेवा ही व्यवस्था का आधार है और जन-कल्याण उसका लक्ष्य. मेरा विश्वास है कि यह परिवर्तन विकसित India की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बनेगा.
–
डीकेएम/डीकेपी