श्रमिकों पर अखिलेश यादव घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं: सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज, 14 अप्रैल . भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख नोएडा के श्रमिकों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, जबकि वे बताएं कि उनकी Government के दौरान उन्होंने श्रमिकों के लिए कौन सा कार्य किया.

प्रयागराज में से बातचीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को श्रमिकों के मामले में इतनी चिंता नहीं दिखानी चाहिए.

भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव को जब नोएडा जाने में घबराहट हो रही थी, तब भूल गए थे कि वहां श्रमिक भी रहते हैं.

उन्होंने कहा कि पहले अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि उनकी Government ने श्रमिकों के लिए क्या किया है. हमने तो केंद्र और राज्य Government में बहुत कुछ किया है. Prime Minister Narendra Modi ने श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. अगर आप नहीं जानते तो बताइए, मैं आपको लिखित में भेज दूंगा.

भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव आज नोएडा के मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, वह बंद कर दीजिए. आप तो सिर्फ Political रोटियां सेंकना चाहते हैं.

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 50 साल तक देश पर राज किया, लेकिन श्रमिकों के लिए क्या किया. 2जी घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, बोफोर्स घोटाला और लैंड घोटाले ये सब आपने किए. आप अपने पेट भर रहे थे. अब श्रमिकों की चिंता करने का आपको कोई अधिकार नहीं है.

श्रमिकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि असली चिंता Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं.

आज उत्तर प्रदेश में निवेश आ रहा है, जिससे श्रमिकों को काम मिल रहा है. उनके चूल्हे जल रहे हैं. मनरेगा का रेट बढ़ाया गया है. गन्ना किसानों और उनसे जुड़े श्रमिकों को समय पर भुगतान हो रहा है. 15 लाख करोड़ रुपए का निवेश धरातल पर उतर रहा है, जिसका सीधा लाभ श्रमिकों को मिल रहा है. क्या यह सब चीजें कांग्रेस और सपा को दिखाई नहीं देता है?

डीकेएम/डीएससी

Leave a Comment