
Lucknow, 6 जुलाई . सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय Lucknow दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में Government और संगठन के बीच टकराव की स्थिति है. उन्होंने नितिन नबीन के चाय कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब किसी के पास कोई काम नहीं होता, तो वह चाय पीने चला जाता है.
Lucknow स्थित Samajwadi Party मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के दौरे के दौरान ऐसा माहौल बना, मानो Government और संगठन के बीच संघर्ष चल रहा हो. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जब हमें भी कोई काम नहीं होता, तो हम भी चाय पीने चले जाते हैं.” उनका यह बयान भाजपा अध्यक्ष के Lucknow प्रवास के दौरान पार्टी नेताओं के साथ एक प्रसिद्ध चाय की दुकान पर पहुंचने के संदर्भ में आया.
सपा अध्यक्ष ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इसका संज्ञान देश-दुनिया के रामभक्तों और न्यायपालिका को लेना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government के पास अपनी उपलब्धियां बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए आस्था से जुड़े मुद्दे भी विवादों में घिर रहे हैं. उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” Government के भीतर टकराव है और सत्ता के केंद्रों में खींचतान साफ दिखाई दे रही है.
अखिलेश यादव ने दावा किया कि Samajwadi Party की Government के दौरान शुरू की गई अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन आज भी वर्तमान Government कर रही है. उन्होंने चक गंजरिया स्थित प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई में पेय पदार्थ संयंत्र और कैंसर संस्थान जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनकी नींव सपा Government ने रखी थी, जबकि मौजूदा Government कई परियोजनाओं को समय पर पूरा नहीं कर सकी.
उन्होंने चुनावी तैयारियों का भी जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाएगी. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान तेज करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई.
सपा प्रमुख ने social media पर कथित फर्जी प्रचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र Government की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए चीन के मुद्दे पर Government को घेरा और कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर केंद्र को स्पष्ट जवाब देना चाहिए.
–
विकेटी/पीएम