Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

नवी मुंबई-अबू धाबी के लिए 15 जुलाई से होगा विमान का संचालन, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने की घोषणा

नवी Mumbai -अबू धाबी के लिए 15 जुलाई से होगा विमान का संचालन, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने की घोषणा

New Delhi, 21 जून . एयर इंडिया एक्सप्रेस ने Sunday को नवी Mumbai अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और अबूधाबी के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की है. इसके साथ ही, यह Maharashtra के सबसे नए एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन्स शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है.

एयरलाइन की ओर से किए गए ऐलान के अनुसार, नई सेवाएं 15 जुलाई से शुरू होने वाली हैं. नई सेवाओं का संचालन शुरू में हफ्ते में दो बार Wednesday और Friday को किया जाएगा. इसके बाद 29 जुलाई से Sunday को एक सर्विस जोड़कर इसे हफ्ते में तीन फ्लाइट तक बढ़ाया जाएगा.

शुरुआती शेड्यूल के तहत, फ्लाइट अबू धाबी से सुबह 5:45 बजे निकलेंगी और नवी Mumbai सुबह 10:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) पहुंचेंगी.

इसके अलावा, वापसी की फ्लाइट नवी Mumbai से सुबह 2:55 बजे निकलेगी और अबू धाबी सुबह 4:35 बजे (स्थानीय समयानुसार) पहुंचेगी.

अबू धाबी सर्विस के जुड़ने के साथ, एयर इंडिया एक्सप्रेस नवी Mumbai से हफ्ते में 30 विमानों का संचालन करेगी, जो एयरपोर्ट को सीधे अबू धाबी, Bengaluru और दिल्ली से जोड़ेगी.

एयरलाइन ने कहा कि Maharashtra में उसकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही है, हर हफ्ते Mumbai से 95 से ज्यादा विमान, पुणे से 100 से ज्यादा और नागपुर से 14 विमान हैं.

इस लॉन्च से Mumbai मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के यात्रियों को संयुक्त अरब अमीरात का एक और गेटवे मिलेगा, जिससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रा में ज्यादा सुविधा और विकल्प मिलेंगे.

इसके अलावा, इस रूट के लिए बुकिंग अब एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल एप्लिकेशन और दूसरे बुकिंग चैनल से शुरू हो गई है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस India और पश्चिम एशिया के बीच सबसे बड़े नेटवर्क में से एक चलाता है, जो कई भारतीय शहरों को बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के गंतव्य स्थान से जोड़ता है.

–

केके/पीएम

Share