एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और आर्मेनियाई सैन्य प्रमुख की मुलाकात, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

New Delhi, 28 अप्रैल . भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने Tuesday को New Delhi में आर्मेनिया के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान के साथ बैठक की. इस दौरान दोनों देशों के बीच ऑपरेशनल सहयोग बढ़ाने, आपसी तालमेल सुधारने और वायु शक्ति से जुड़े संबंध मजबूत करने पर चर्चा हुई.

भारतीय वायु सेना के मीडिया कोऑर्डिनेशन सेंटर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान, जो India के आधिकारिक दौरे पर हैं, उन्होंने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से मुलाकात की. बातचीत का मुख्य फोकस रक्षा सहयोग, संयुक्त कामकाज और वायु सेना के रिश्तों को मजबूत करने पर था.

इससे पहले दिन में लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा उपकरणों के विकास में संयुक्त परियोजनाओं (जॉइंट वेंचर) की संभावनाओं पर चर्चा की.

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने ‘एक्‍स’ पर बताया कि जनरल अनिल चौहान ने आर्मेनिया के जनरल स्टाफ प्रमुख से बातचीत की. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. बातचीत में भारत-आर्मेनिया रक्षा संबंधों की प्रगति पर जोर दिया गया और भविष्य में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी बात हुई.

इससे पहले फरवरी में जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल ने आर्मेनिया का चार दिन का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने आर्मेनिया के Prime Minister निकोल पशिनयान से मुलाकात की और रक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के नए अवसरों पर चर्चा की.

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने बताया था कि इस बैठक में बदलते वैश्विक हालात और सुरक्षा चुनौतियों पर विचार साझा किए गए और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी.

इसके अलावा, जनरल चौहान ने आर्मेनिया के उप विदेश मंत्री रॉबर्ट अबिसोगोमोनीयन से भी मुलाकात की और सुरक्षा स्थिति तथा द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की.

उन्होंने आर्मेनिया के रक्षा मंत्री सुरेन पपिक्यान से भी चर्चा की, जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया.

जनरल चौहान ने नेशनल डिफेंस रिसर्च यूनिवर्सिटी (एनडीआरयू) में फैकल्टी और छात्रों को भी संबोधित किया. उन्होंने वैश्विक सुरक्षा हालात, तकनीकी बदलाव और रक्षा क्षेत्र में हो रहे बड़े बदलावों के बारे में बात की.

एवाई/पीएम

Leave a Comment