
Mumbai , 1 जुलाई . शिवसेना विधायक मुर्जी पटेल ने दावा किया है कि Maharashtra में ‘टाइगर ऑपरेशन’ की श्रृंखला जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि लोग लोकप्रिय नेता एकनाथ शिंदे को बहुत उम्मीदों से देखते हैं और पूरे राज्य के प्रतिनिधि के रूप में उनके नेतृत्व को स्वीकार करते हैं.
Mumbai में से बात करते हुए मुर्जी पटेल ने कहा कि कल सचिन अहीर के रूप में उद्धव ठाकरे की शिवसेना को बस एक छोटा सा झटका लगा है. अभी और भी बहुत कुछ होना बाकी है, क्योंकि इसमें विधायक और कॉर्पोरेटर शामिल हैं. ‘टाइगर ऑपरेशन-3’ कल शुरू हुआ है और आने वाले दिनों में आप ‘टाइगर ऑपरेशन-4′ भी देखेंगे.
उन्होंने आगे कहा कि हमारे साथ यूबीटी के 13 से 14 विधायक हैं. जिस दिन एकनाथ शिंदे तारीख तय करेंगे, वे हमारे साथ आ जाएंगे.
दूसरी ओर, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर भाजपा विधायक राम कदम ने Prime Minister Narendra Modi की तारीफ की.
राम कदम ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की दूरदर्शिता, दुनिया भर के देशों के साथ India के मजबूत संबंध और केंद्र Government की नीतियों समेत कई वजहों से आज एलपीजी की कीमतों में कमी आई है. जब एलपीजी के दाम कम होते हैं तो इसका सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचता है. अन्य देशों में लोग ईंधन के दामों में बढ़ोतरी को लेकर जूझ रहे हैं, जबकि पीएम मोदी की दूरदर्शिता के कारण हमें यह लाभ मिला है.
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को अब सड़कों पर खड़े होकर मिठाई बांटनी चाहिए. दाम बढ़ते हैं तो सड़कों पर विरोध करने पहुंच जाते हैं, लेकिन दाम कम होने पर चुप रह जाते हैं.
सचिन अहीर के एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल होने पर राम कदम ने कहा कि उद्धव ठाकरे के साथ कोई नहीं रहना चाहता; धीरे-धीरे सभी साथ छोड़ रहे हैं. उन्हें तो अब हमें ‘हम दो, हमारे दो’ का बोर्ड लगाना होगा.
भाजपा विधायक ने कहा कि धीरे-धीरे सभी नेता यूबीटी को छोड़ रहे हैं. लेकिन, आत्मचिंतन करने के बजाय बयान देते हैं कि हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. यह बयान दिखाता है कि धीरे-धीरे यूबीटी की डूबती नाव से सभी उतर जाएंगे.
–
डीकेएम/डीएससी