एआई समिट प्रदर्शन मामला: 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

New Delhi, 28 अप्रैल . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एआई समिट के दौरान हुए यूथ कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन मामले में दिल्ली Police क्राइम ब्रांच ने Tuesday को पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की. इस चार्जशीट में कुल 18 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिन पर समिट के दौरान हंगामा करने और सुनियोजित साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं.

चार्जशीट में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को इस पूरे प्रकरण का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है. इसके अलावा, यूथ कांग्रेस से जुड़े श्री कृष्णा हरि, सिद्धार्थ अवधूत और मनीष शर्मा को भी इस मामले में प्रमुख आरोपी बनाया गया है. जांच एजेंसी का दावा है कि इन सभी ने मिलकर समिट के दौरान हंगामे की साजिश रची थी.

दिल्ली Police क्राइम ब्रांच द्वारा दाखिल चार्जशीट में यह भी खुलासा किया गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर India Government को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बदनाम करने के उद्देश्य से इस हंगामे की साजिश रची थी. जांच में यह भी कहा गया है कि विरोध-प्रदर्शन पूर्व नियोजित था और इसके लिए समन्वित तरीके से तैयारी की गई थी.

इससे पहले मार्च में Police ने अदालत को बताया था कि दिल्ली में आयोजित इस एआई समिट में 100 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया था, जिनमें 92 देश और यूरोपीय संघ के सदस्य भी शामिल थे. यह अपनी तरह का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय एआई आयोजन था. Police का आरोप है कि इस प्रदर्शन का मकसद इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की छवि को खराब करना था.

यह प्रदर्शन फरवरी में India मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान हुआ था. घटना के दिन हाई सिक्योरिटी एरिया में कुल 12 लोग मौजूद थे, जिनमें से 9 लोगों ने शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया. मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था.

पीएसके

Leave a Comment