
Ahmedabad, 31 मई . Ahmedabad सिविल अस्पताल ने वर्ष 2025-26 के दौरान हीमोफीलिया से पीड़ित 669 मरीजों को 17 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया. Gujarat के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने इस पहल को राज्य Government की मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाओं को सभी तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में Gujarat Government हीमोफीलिया जैसे गंभीर और दुर्लभ रक्तस्राव संबंधी रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए विशेष कार्यक्रम चला रही है. इसी योजना के तहत Ahmedabad सिविल अस्पताल में एक वर्ष के भीतर 669 मरीजों को 17 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के जरूरी इंजेक्शन पूरी तरह मुफ्त दिए गए.
उन्होंने बताया कि हीमोफीलिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाले महंगे क्लॉटिंग फैक्टर इंजेक्शन सिर्फ Ahmedabad सिविल अस्पताल ही नहीं, बल्कि Gujarat के विभिन्न Governmentी अस्पतालों में भी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
प्रफुल पंशेरिया ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर महंगे इलाज का बोझ कम करने के लिए Government ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. उन्होंने बताया कि हीमोफीलिया के मरीजों को जिन क्लॉटिंग फैक्टर इंजेक्शनों की आवश्यकता होती है, उनकी कीमत काफी अधिक होती है और अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर परिवार इन्हें खरीदने में सक्षम नहीं होते. इसी को ध्यान में रखते हुए Government ने जीएमईआरएससीएल (Gujarat मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के माध्यम से इन महंगे इंजेक्शनों की बड़े पैमाने पर खरीद की है.
हीमोफीलिया एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है, जो शरीर में क्लॉटिंग फैक्टर सात, आठ या नौ की कमी के कारण होती है. ये प्रोटीन रक्त को जमाने के लिए जरूरी होते हैं. इनकी कमी होने पर मामूली चोट लगने पर भी लंबे समय तक खून बह सकता है या शरीर के अंदर स्वतः रक्तस्राव हो सकता है. ऐसे मामलों में समय पर क्लॉटिंग फैक्टर इंजेक्शन देना मरीज की जान बचाने के लिए बेहद जरूरी होता है.
डॉ. जोशी ने बताया कि मरीज के शरीर में जिस क्लॉटिंग फैक्टर की कमी होती है, उसी प्रोटीन को इंजेक्शन के माध्यम से दिया जाता है. यह उपचार रक्तस्राव को नियंत्रित करने और मरीज की जान बचाने में अत्यंत प्रभावी साबित होता है.
उन्होंने कहा कि राज्य Government की आर्थिक सहायता और संवेदनशील नीति के कारण सिविल अस्पताल में इलाज करा रहे सभी मरीजों को बिना एक भी रुपया खर्च किए यह महंगा उपचार मिल रहा है. इसी वजह से सैकड़ों मरीजों का जीवन बचाने में सफलता मिली है. पूरे वर्ष चलाए गए इस विशेष कार्यक्रम ने हीमोफीलिया मरीजों को लगातार और उन्नत उपचार उपलब्ध कराकर उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है.
–
वीकेयू/एमएस