विपक्ष को डराने के लिए हो रहा एजेंसियों का इस्तेमाल, राम मंदिर मामले में रविदास मेहरोत्रा ने की न्यायिक जांच की मांग

Lucknow, 21 जून . Samajwadi Party के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने Sunday को कई मुद्दों पर केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा Government पर तीखे आरोप लगाए. उन्होंने नीट परीक्षा की पारदर्शिता, राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी और चंदे के मामले, तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों पर कार्रवाई, ओम प्रकाश राजभर के बयान, Chief Minister योगी आदित्यनाथ की टिप्पणियों और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी.

नीट की दोबारा आयोजित परीक्षा को लेकर रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि इस बार 22 लाख 80 हजार से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं. उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कामना है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हो. उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों का भविष्य इस परीक्षा से जुड़ा है, इसलिए परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए. उन्होंने छात्रों की सफलता की कामना करते हुए कहा कि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर और निष्पक्ष मूल्यांकन मिलना चाहिए.

राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी और चंदे के मुद्दे पर सपा विधायक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर में करोड़ों रुपए की संपत्तियां और बहुमूल्य वस्तुएं गायब होने के आरोप सामने आए हैं.

उन्होंने दावा किया कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं. मेहरोत्रा ने कहा कि कथित चोरी की घटना से पहले मंदिर परिसर के cctv कैमरे बंद किए जाने की बात सामने आई है और अब तक First Information Report दर्ज नहीं की गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुकदमा ही दर्ज नहीं हुआ तो एसआईटी किस आधार पर जांच कर रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि Government दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है और इस पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या सर्वोच्च न्यायालय अथवा उच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त या कार्यरत न्यायाधीश की निगरानी में कराई जानी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे सबूत हैं जिन्हें उचित जांच एजेंसी के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है.

तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज किए जाने से जुड़े मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा Government विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का भय दिखाकर विपक्षी नेताओं और Political दलों को प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों और विधायकों को तोड़ने तथा Political दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है. देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है और Government तानाशाही तरीके से काम कर रही है. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंताजनक बताया.

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर द्वारा Samajwadi Party में टूट की संभावना जताने संबंधी दावे पर मेहरोत्रा ने कहा कि Samajwadi Party पूरी तरह एकजुट है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर सभी नेताओं, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं का अटूट विश्वास है. उन्होंने कहा कि सपा का कोई भी विधायक या सांसद पार्टी छोड़ने वाला नहीं है. उल्टा उन्होंने दावा किया कि राजभर की पार्टी में ही असंतोष है और उनके विधायक Samajwadi Party में आने की इच्छा रखते हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कई विधायक भी पार्टी छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं और आने वाले महीनों में भाजपा तथा सुभासपा दोनों में Political हलचल देखने को मिलेगी.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए सपा विधायक ने कहा कि प्रदेश Government जनता को गुमराह कर रही है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party सभी धर्मों का सम्मान करती है और राम मंदिर से जुड़े सवाल भी श्रद्धा और पारदर्शिता के दृष्टिकोण से उठाए जा रहे हैं. मेहरोत्रा ने कहा कि यदि Government निष्पक्ष जांच चाहती है तो उसे न्यायिक जांच का आदेश देना चाहिए. उन्होंने दोहराया कि Government यह बताए कि कथित घटना के बावजूद First Information Report क्यों दर्ज नहीं की गई और cctv कैमरे किसके आदेश पर बंद किए गए थे.

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए रविदास मेहरोत्रा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध और माफिया गतिविधियां बढ़ी हैं. उन्होंने Chief Minister से मांग की कि राज्य के शीर्ष अपराधियों की सूची सार्वजनिक की जाए और यह बताया जाए कि उनके Political संबंध क्या हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया जैसी स्थिति बन गई है और अपराध, राजनीति तथा प्रशासन के गठजोड़ के कारण कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है. मेहरोत्रा ने दावा किया कि भाजपा Government के कार्यकाल में अपराधों में वृद्धि हुई है और Government को इस विषय पर जवाब देना चाहिए.

पीएसके/वीसी

Leave a Comment