
चंडीगढ़, 2 सितंबर . पंजाब की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने Chief Minister भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए. हरसिमरत कौर ने आरोप लगाया कि Chief Minister की पत्नी ने 5 करोड़ रुपए लेकर एक दुष्कर्म के आरोपी को बचाया है.
हरसिमरत कौर बादल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “पंजाब में हमेशा महिलाओं के सम्मान की बात होती है, लेकिन असलियत यह है कि यहां पर औरतों का सत्कार होने के बजाय बलात्कार हो रहा है और Chief Minister की पत्नी दोषियों को बचा रही हैं. इससे ज्यादा गंभीर बात और क्या हो सकती है कि पंजाब की पीड़ित बेटियां, जो शोषण और रेप जैसे घिनौने अपराधों का शिकार होती हैं, वे देखती हैं कि जिन लोगों को फांसी होनी चाहिए, उन्हें राज्य Government, खासकर Chief Minister और उनकी पत्नी पैसे के बदले बचा रही है?”
उन्होंने कहा, “यह मामला पूरे प्रदेश के लिए चिंता का विषय है. मेरी नजर में यह पंजाब के हर माता-पिता और पूरे देश के लिए बहुत चिंता की बात है, खासकर यह देखते हुए कि राज्य में हालात कितने खराब हो गए हैं. भ्रष्टाचार तो पहले से ही बहुत ज्यादा था, लेकिन अब जब राज्य के Chief Minister और उनका परिवार पैसे के बदले रेप करने वाले को बचाने और उन्हें भागने में मदद करने में शामिल हैं, तो पंजाब के लोग, यहां की बेटियां और रेप पीड़ितों के परिवार आखिर कहां जाएं?”
हरसिमरत ने आरोप लगाया कि आरोपी एक सीरियल बलात्कारी है और दो मामलों में उसके खिलाफ First Information Report दर्ज है. उन्होंने कहा, “यह इतना गंभीर अपराधी है कि उसके खिलाफ दो केसों में First Information Report दर्ज हुई थी. यह जेल में बंद था. पीड़ित ने अदालत में 164 के बयान दिए. कानून यह कहता है कि 164 के बयान के बाद किसी हालत में ट्रायल के बिना उस आरोपी को बेल नहीं मिल सकती.”
उन्होंने सवाल उठाया कि मई में गिरफ्तार आरोपी जुलाई में कैसे जेल से बाहर आ गया और विदेश चला गया. हरसिमरत ने कहा, “पंजाब की जनता को हैरानी होनी चाहिए कि जो मई में गिरफ्तार हुआ, जुलाई में उसके केस रफा करके जेल से बाहर आकर, वह विदेश भी पहुंच गया है. कोई पहुंच सकता है? Chief Minister की पत्नी ने 5 करोड़ जो लिए हैं.”
–
एससीएच/डीकेपी