बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतने के बाद रसिका दुग्गल बोलीं-‘नीति सिंह’ के किरदार ने दिलाया सम्मान

Mumbai , 20 अगस्त . भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम 2026) में Actress रसिका दुग्गल को सर्वश्रेष्ठ Actress (सीरीज) से नवाजा गया है. Thursday को Actress ने पुरस्कार मिलने की खुशी social media के जरिए जाहिर की.

रसिका दुग्गल ने इंस्टाग्राम पर पुरस्कार लेते हुए वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे मेलबर्न में पुरस्कार लेती नजर आ रही हैं. Actress ने पुरस्कार मिलने पर सभी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, “‘दिल्ली क्राइम सीजन-3’ के लिए मेलबर्न में बेस्ट एक्टर (सीरीज) का अवॉर्ड मिला. इस सम्मान और यादगार रात के लिए आईएफएफएम और मेरी प्यारी दिल्ली क्राइम की पूरी टीम को दिल से शुक्रिया. आप सभी के शानदार टैलेंट की वजह से पर्दे पर के पल यादगार बने.”

दरअसल, Actress को भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम 2026) में उनकी वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ में ‘नीति सिंह’ के शानदार किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ Actress (सीरीज) का पुरस्कार मिला है.

वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ में रसिका दुग्गल ने Police अधिकारी नीति सिंह (एसीपी/आईपीएस अधिकारी) का दमदार किरदार निभाया है. उनके इस सीजन के सफर में एक कठिन और पेचीदा मामले के साथ-साथ उनके निजी जीवन के संघर्ष और ट्रॉमा को भी बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है.

यह सीजन मुख्य रूप से मानव तस्करी और महिला/बाल तस्करी के एक बड़े और खतरनाक रैकेट पर आधारित है. कहानी की शुरुआत असम में एक ट्रकों और मामलों की छानबीन से होती है, जो बाद में दिल्ली और देश के कई अन्य हिस्सों से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करती है. इसमें एक रहस्यमयी और खूंखार माफिया किरदार ‘बड़ी दीदी’ और हुमा कुरैशी के अभिनय को काफी सराहा गया है. यह सीरीज भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाली और Police की जांच पर आधारित एक बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर है.

इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज का निर्देशन तनुज चोपड़ा ने किया है. सीरीज में रसिका के साथ-साथ शेफाली शाह (डीसीपी/डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी), हुमा कुरैशी (खतरनाक विलेन ‘बड़ी दीदी’), राजेश तैलंग और सयानी गुप्ता अहम भूमिकाओं में हैं.

एनएस/वीसी

Leave a Comment