मुंबई: कांदिवली में नकली गहने बनाने वाली यूनिट से 13 बाल मजदूरों को बचाया गया, जांच में जुटी पुलिस

Mumbai , 20 अगस्त . Mumbai के कांदिवली में Police ने बड़ी कार्रवाई की है. नकली गहने बनाने वाली यूनिट से 13 बाल श्रमिकों को बचाया गया है. Mumbai Police की ओर से Thursday को बताया गया कि बाल श्रम के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में कांदिवली वेस्ट में नकली गहने बनाने वाली एक यूनिट पर छापेमारी कर 13 नाबालिगों को बचाया गया.

बचाए गए बच्चों की उम्र 13 से 17 साल के बीच बताई जा रही है. Mumbai Police की ओर से चारकोप इंडस्ट्रियल एस्टेट में मौजूद ‘जहारा फैशन एरा’ नाम की यूनिट में अभियान चलाया गया. शुरुआती जांच के मुताबिक, नकली गहने और चूड़ियां बनाने के लिए यहां नाबालिगों को काम पर रखा गया था.

Police के अनुसार, बच्चों से कथित तौर पर दिन में नौ से 10 घंटे काम करवाया जाता था और उन्हें सही मजदूरी नहीं दी जाती थी. सभी 13 बच्चे पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं. छापेमारी के दौरान Police को एक और चौंकाने वाली बात पता चली कि बच्चे काम करने की जगह पर ही रह रहे थे. यूनिट के मालिक और ऑपरेटर बच्चों की उम्र साबित करने वाले सही दस्तावेज नहीं दिखा पाए.

Police ने यूनिट के मालिक अंकित कुमार महेंद्र रावल और ऑपरेटर समीनुर मोतियार रहमान शेख को हिरासत में ले लिया है. दोनों के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बचाए गए नाबालिगों को आगे की देखभाल और जरूरी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया.

Police अब इस बात की जांच कर रही है कि बच्चों को पश्चिम बंगाल से Mumbai कौन लाया था और क्या इस रैकेट के पीछे बाल श्रम से जुड़ा कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है.

एसडी/पीएम

Leave a Comment