मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पीएम मोदी बोले- “सार्थक रही मीटिंग, विकसित भारत के लिए सुधारों पर हुई चर्चा’

New Delhi, 22 मई . Prime Minister Narendra Modi ने New Delhi में मंत्रिपरिषद की बैठक के एक दिन बाद Friday को फैसलों की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने व सुधारों को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की.

Prime Minister मोदी ने विदेश दौरों से लौटने के बाद Thursday को मंत्रिपरिषद बैठक की अध्यक्षता की. यह बैठक शाम 5 बजे ‘सेवा तीर्थ’ में हुई, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री भी शामिल हुए. यह इस साल की पहली पूरी मंत्रिपरिषद बैठक हुई. मंत्रिपरिषद की ऐसी पिछली पूर्ण बैठक 4 जून, 2025 को आयोजित की गई थी. हालांकि, आधिकारिक तौर पर Thursday को हुई बैठक के निर्णयों की जानकारी सामने नहीं आई थी.

अगले दिन Friday को Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा है, “कल मंत्रिपरिषद की एक सार्थक बैठक हुई. हमने ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने से जुड़े विचारों और बेहतरीन तौर-तरीकों का आदान-प्रदान किया. इस बात पर चर्चा की कि ‘विकसित भारत’ के हमारे साझा सपने को साकार करने के लिए सुधारों को और आगे कैसे बढ़ाया जाए.”

गौरतलब है कि यह बैठक अमेरिका-ईरान युद्ध और उससे उत्पन्न कठिन आर्थिक परिस्थितियों की पृष्ठभूमि में आयोजित की गई थी. अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच Government ईंधन की आपूर्ति में रुकावटों, महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों पर लगातार नजर रख रही है.

बीते दिनों Prime Minister ने सभी देशवासियों से अपील की कि वे ईंधन का समझदारी से इस्तेमाल करें. इसमें ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से काम करना) और आमने-सामने की बैठकों के बजाय ज्यादा ऑनलाइन बैठकें करना जैसे उपाय अपनाना मिल है. साथ ही, कम से कम एक साल तक सोना खरीदने से बचना और विदेश यात्रा से भी परहेज करना शामिल है.

डीसीएच/

Leave a Comment