
ढाका, 16 मार्च . Pakistan को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है. Sunday को सीरीज का तीसरा मुकाबला ढाका में खेला गया. Pakistan को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से जीत ली.
तीसरे वनडे में हार के साथ ही सीरीज गंवाने के बाद Pakistan क्रिकेट टीम ने मैच के दौरान हुए अंपायरिंग फैसले को लेकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. टीम मैनेजमेंट ने मैच रेफरी के पास ऑन-फील्ड अंपायर के एक विवादित निर्णय के खिलाफ आपत्ति जताई है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विवाद मैच की आखिरी से दूसरी गेंद पर लिए गए एलबीडब्ल्यू रिव्यू से जुड़ा है. Pakistan का आरोप है कि बांग्लादेश की टीम ने बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले देखने के बाद रिव्यू लेने का फैसला किया, जो कि तय नियमों के खिलाफ है. नियमों के मुताबिक, किसी भी टीम को रिव्यू लेने का फैसला रिप्ले स्क्रीन पर आने से पहले करना होता है.
मैच के उस अहम मोड़ पर Pakistan को जीत के लिए दो गेंदों पर 12 रन चाहिए थे. बांग्लादेश के गेंदबाज रिशाद हुसैन की गेंद लेग स्टंप की ओर पिच हुई और बल्लेबाज शाहीन शाह अफरीदी से दूर लेग साइड की तरफ घूम गई. ऑन-फील्ड अंपायर ने इसे वाइड करार दिया था. हालांकि, कुछ देर चर्चा के बाद बांग्लादेश ने एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू ले लिया, जबकि गेंद अफरीदी के पैरों या शरीर के किसी भी हिस्से से नहीं टकराई थी.
Pakistan का कहना है कि स्क्रीन पर रिप्ले आने के बाद रिव्यू लिया गया, जिससे फैसले पर असर पड़ा. टीम ने यह भी आरोप लगाया कि बांग्लादेश ने रिव्यू लेने में तय 15 सेकंड से ज्यादा समय लिया. हालांकि आधिकारिक प्रसारण में कोई टाइमर नहीं दिखाया गया, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि रिव्यू निर्धारित समय के भीतर लिया गया था या नहीं.
फिलहाल यह साफ नहीं है कि Pakistan क्रिकेट बोर्ड इस शिकायत के जरिए क्या कार्रवाई चाहता है, लेकिन माना जा रहा है कि मैच रेफरी की ओर से स्पष्टीकरण या माफी मिलने से मामला शांत हो सकता है.
टी20 विश्व कप 2026 के बाद दोनों देशों के बीच हुई इस पहली वनडे सीरीज के दौरान कई बार दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला. सलमान अली आगा का रन आउट इसमें प्रमुख है. आगा के रन आउट के बांग्लादेश के अपील को Pakistan टीम ने खेल भावना के विपरीत माना था.
–
पीएके