
New Delhi, 3 जुलाई . आम आदमी पार्टी ने दिल्ली Government पर Governmentी अस्पतालों में दवा खरीद और बेडशीट खरीद में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है. पार्टी के नेताओं ने Friday को पूर्वी दिल्ली स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान अस्पताल में फटी हुई बेडशीट, दवाओं की कथित कमी और ओआरएस पैकेट पर एमआरपी छपे होने जैसे मुद्दों को उठाते हुए Government पर गंभीर आरोप लगाया.
कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने अस्पताल के विभिन्न वार्ड, ओपीडी, ऑपरेशन ब्लॉक, दवा वितरण केंद्र और रजिस्ट्रेशन काउंटर का निरीक्षण किया. उन्होंने दावा किया कि अस्पताल के बेड पर बिछी कई चादरें फटी हुई मिलीं, जबकि Government रिकॉर्ड में नई बेडशीट की खरीद दिखा रही है. उनका कहना था कि यदि नई बेडशीट खरीदी गई हैं तो वे अस्पताल तक क्यों नहीं पहुंचीं.
कुलदीप कुमार ने अस्पताल में मरीजों को दिए जा रहे ओआरएस पैकेट भी दिखाए. उनका आरोप है कि Governmentी अस्पतालों में वितरित होने वाली दवाओं और चिकित्सा सामग्री पर सामान्यतः ‘दिल्ली Government’ और ‘नॉट फॉर सेल’ अंकित होता है, लेकिन निरीक्षण के दौरान मिले ओआरएस पैकेट पर ऐसा कोई उल्लेख नहीं था. पैकेट पर 23.11 रुपए की एमआरपी छपी होने का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि दवा खरीद प्रक्रिया में अनियमितता हुई है और इससे Governmentी सामग्री के खुले बाजार में बिकने की आशंका बढ़ जाती है.
विधायक ने अस्पताल में मौजूद एक बुजुर्ग मरीज से भी बातचीत की. मरीज ने बताया कि डॉक्टर द्वारा लिखी गई सभी दवाएं अस्पताल से उपलब्ध नहीं है. कुलदीप कुमार ने इसे Governmentी अस्पतालों में दवाओं की कमी का उदाहरण बताते हुए दावा किया कि गरीब मरीजों को मजबूरी में बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं.
वहीं, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने social media पर अस्पताल निरीक्षण से जुड़े कई वीडियो साझा किए. उन्होंने आरोप लगाया कि Government ने सैकड़ों करोड़ रुपए की दवाएं खरीदने का दावा किया है, लेकिन अस्पतालों में मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही हैं. उन्होंने बेडशीट खरीद पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि खरीदी गई चादरों की गुणवत्ता इतनी अच्छी है तो भाजपा नेताओं को उन्हें अपने घरों में भी इस्तेमाल करना चाहिए. सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि Governmentी अस्पतालों में ओपीडी पंजीकरण के दौरान सुरक्षा गार्ड मरीजों से अवैध रूप से पैसे वसूल रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और इसकी वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
–
पीकेटी/वीसी