एफडब्ल्यूआईसीई का बैन हटने के बाद रणवीर सिंह ने शुरू की ‘प्रलय’ की शूटिंग, जॉम्बी एपोकैलिप्स थ्रिलर है फिल्म

Mumbai , 16 अगस्त . Actor रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं. उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग Mumbai में शुरू कर दी है. खास बात यह है कि ‘प्रलय’ रणवीर का पहला प्रोजेक्ट है, जिस पर उन्होंने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (एफडब्ल्यूआईसीई) की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के हटने के बाद काम शुरू किया है.

फिल्म को लेकर इसलिए भी उत्सुकता है, क्योंकि इसमें रणवीर पहली बार जॉम्बी एपोकैलिप्स थ्रिलर जैसे अलग विषय में नजर आने वाले हैं.

बता दें कि, रणवीर सिंह पर इसी साल मई में एफडब्ल्यूआईसीई ने नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था. यह कार्रवाई फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से उनके अचानक बाहर होने के बाद की गई थी. एफडब्ल्यूआईसीई के इस फैसले के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 4 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को रणवीर के साथ काम न करने का निर्देश दिया गया था, जिसके चलते Actor काफी सुर्खियों में रहे थे. हालांकि, 3 जून को एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर सिंह के खिलाफ लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया.

एफडब्ल्यूआईसीई का बैन हटने के बाद अब Actor ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू कर दी है.

‘प्रलय’ को एक जॉम्बी एपोकैलिप्स थ्रिलर बताया जा रहा है. फिल्म में ‘लोका’ फेम Actress कल्याणी प्रियदर्शन रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म की कहानी दुनिया के खत्म होने की खतरनाक स्थिति के बीच इंसानों के संघर्ष पर आधारित होगी. कहानी ऐसे वक्त के इर्द-गिर्द घूमेगी, जब दुनिया खत्म होने के करीब होगी और हर पल उसके लिए एक नई परीक्षा लेकर आएगा. फिल्म का यही सर्वाइवल एंगल इसे सामान्य जॉम्बी फिल्मों से अलग बनाने की कोशिश करता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म के लिए असली जगहों और वास्तविक माहौल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, ताकि कहानी ज्यादा स्वाभाविक और असरदार लगे.

फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं. जय इससे पहले ‘लुटेरे’ और ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं.

वहीं, रणवीर की निजी जिंदगी में भी इस समय खुशियों का माहौल है. Actor और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. दोनों ने अप्रैल में social media के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. इस खास मौके पर रणवीर और दीपिका ने अपनी बेटी दुआ की एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े नजर आई थीं.

–

पीके/एएस

Leave a Comment