मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

रांची, 7 अक्टूबर . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सोरेन परिवार के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. नेताओं ने रूपी सोरेन के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई.

Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रूपी सोरेन के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं हेमंत सोरेन और पूरे सोरेन परिवार के साथ हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि Chief Minister हेमंत सोरेन की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की. हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने अपनी मां के निधन पर भावुक संदेश में कहा कि बाबा के बाद आज उनकी मां सभी को अकेला छोड़कर चली गईं. उन्होंने कहा कि यह खालीपन अब कभी नहीं भर पाएगा.

कल्पना सोरेन ने अपनी मां को अंतिम जोहार देते हुए कहा कि उनका स्नेह, सीख और आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ रहेगा. सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन ने भी रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मेरे पति दुर्गा सोरेन के असमय निधन के बाद रूपी सोरेन ने जिस पीड़ा को अपने हृदय में समेटकर उन्हें संभाला, उसे शब्दों में बयान करना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि आज मां भी हमेशा के लिए चली गईं.

सीता सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन के साथ जीवनभर का सफर निभाने वाली रूपी सोरेन परिवार की ममता और शक्ति का आधार थीं. उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी. उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनकी स्मृतियां हमेशा परिवार के दिलों में जीवित रहेंगी.

–

एसएनसी/एएमटी

Leave a Comment