Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,आतंकवाद,अंतरराष्ट्रीय

नॉर्वे में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा के बाद भारत बोला-‘पीओके में हो रहे अत्याचार पर ध्यान दे दुनिया’

नॉर्वे में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा के बाद India बोला-‘पीओके में हो रहे अत्याचार पर ध्यान दे दुनिया’

New Delhi, 14 अगस्त . India के विदेश मंत्रालय ने Friday को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे Pakistan के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे अत्याचारों पर ध्यान दे. इसके साथ ही, उन्होंने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा India के अभिन्न और अविभाज्य हिस्से रहेंगे. वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि डीजल को लेकर बांग्लादेश की तरफ से जो अपील की गई है, वो सप्लाई जारी रहेगा. हालांकि, India घरेलू जरूरतों, रिफाइनिंग क्षमता और डीजल की उपलब्धता को देखते हुए सप्लाई जारी रखेगा.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने New Delhi में मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख India का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है. जिन मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चिंता करनी चाहिए, वे हैं Pakistan के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में अभी हो रहे अत्याचार और पीओके का इस्तेमाल सीमा पार आतंकवाद के लिए किया जा रहा है.”

इस्लामाबाद में Thursday को नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईडे और उनके Pakistanी समकक्ष इश्क डार के बीच एक मीटिंग हुई. इस मीटिंग के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया था जिसमें कहा गया कि दोनों पक्षों ने कश्मीर समेत क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की.

पीओके में फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. पीओके के स्थानीय लोगों और Pakistanी Government के बीच दशकों में सबसे बड़ा टकराव जारी है. वर्तमान हालात में जानलेवा हिंसा, इंटरनेट पर रोक और Police की बर्बरता देखने को मिल रही हैं. ये विरोध प्रदर्शन शुरू में बिजली और जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों को लेकर शुरू हुए थे. हालांकि, अब ये एक आंदोलन में बदल गया हैं जिसमें Political सुधार, ज्यादा जवाबदेही और रिप्रेजेंटेटिव Government की मांग की जा रही है.

हाल के हफ्तों में, जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) समेत कई social media हैंडल पर पोस्ट किए गए कई वीडियो में पीओके में Pakistanी सेना की क्रूरता दिखाई गई है. social media पर साझा किए गए कई वीडियो में यह भी दिखाया गया कि जब स्थानीय Police पीओके के कोटली में एक शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट रैली पर आतंक मचा रही थी और गोलियां चला रही थी, तो महिला प्रदर्शनकारी अपनी जान बचाने के लिए भाग रही थीं.

इसके अलावा, विदेश मंत्रालय कहा कि बांग्लादेश को डीजल सप्लाई करने का मौजूदा इंतजाम जारी रहेगा, लेकिन ढाका की और सप्लाई की अपील की जांच India की घरेलू जरूरतों, रिफाइनिंग क्षमता और डीजल की उपलब्धता को देखते हुए की जाएगी.

बांग्लादेश ने पहले भी India से डीजल सप्लाई की मदद मांगी थी, जिसे देश ने पूरा किया. इसके बाद, ढाका की ताजा अपील को लेकर पूछे गए सवाल पर रणधीर जायसवाल ने कहा, “डीजल की सप्लाई के लिए बांग्लादेश के साथ हमारा एक मौजूदा इंतजाम है. यह अभी की अपील के लिए भी जारी है जिसका आपने जिक्र किया है. हमारी अपनी जरूरत, हमारी रिफाइनिंग कैपेसिटी और हमारे देश में डीजल की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए इसकी जांच की जाएगी.”

–

केके/पीएम

Share