
तेहरान, 8 अप्रैल . ईरान में संघर्ष विराम के बीच India Government की ओर से भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है.
दूतावास ने कहा कि पिछली एडवाइजरी की निरंतरता बरकरार सखते हुए अब भी ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को देश जल्द छोड़ने की सलाह दी जाती है. नागरिक तय किए गए रूट्स का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षित तरीके से देश से बाहर निकलें. साथ ही चेतावनी दी गई है कि दूतावास से संपर्क किए बिना कोई भी किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा का रुख न करे.
वहीं किसी भी विपत्ति या आपातकालीन स्थिति में हों तो नागरिक दूतावास के जारी मोबाइल नंबरों या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. ये नंबर-+989128109115; +989128109102, +989128109109;+989932179359 हैं.
7 अप्रैल की रात भी अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन करीब आने के साथ ही दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी थी. इसमें अगले 48 घंटों तक कहीं आने-जाने से बचने की सलाह दी गई थी. अपील की गई कि भारतीय नागरिक बिजली, सैन्य ठिकानों और बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर जाने से बचें, घर के अंदर रहें, और हाईवे पर किसी भी मूवमेंट के लिए दूतावास से पूरी तरह से संपर्क साधें.
ईरान संघर्ष से पहले (28 फरवरी) और बाद में भी लगातार अपने लोगों को India Government की ओर से संभल कर रहने, सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया जाता रहा है.
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आए सकारात्मक बदलाव को देखते हुए नई एडवाइजरी जारी की गई. अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिन से जारी संघर्ष के बाद आखिरकार 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी. इसका ऐलान अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर किया.
सीजफायर से पहले ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित रास्ता नहीं मिला तो वह उसकी पूरी सभ्यता को खत्म कर देंगे. उन्होंने अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की भी धमकी दी थी.
–
केआर/