समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण करे प्रशासन : सीएम योगी

Lucknow, 9 मार्च . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याओं को सुना. इस दौरान प्रदेश भर से आए पीड़ितों के पास Chief Minister स्वयं चलकर पहुंचे. उनका प्रार्थना पत्र लिया और आश्वस्त किया कि Government सभी की उचित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है. निश्चिंत होकर घर जाइए, आपकी समस्याओं का निस्तारण होगा.

Chief Minister ने जनपदों के प्रशासनिक व Police अफसरों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समय सीमा के अंदर सुनिश्चित किया जाए. ‘जनता दर्शन’ में Chief Minister से मुलाकात के दौरान दो उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं. Chief Minister ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों, विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) व जिला प्रशासन को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Chief Minister ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में निवेश का बेहतरीन इकोसिस्टम तैयार किया गया है. Government ने सिंगल विंडो सिस्टम सहित कई पारदर्शी व्यवस्थाएं लागू की हैं. उद्यमियों की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए. उन्होंने दो टूक कहा कि निवेश और उद्योग विकास में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

कासगंज से आए पीड़ित ने सीएम के समक्ष Police से जुड़ी शिकायत रखी. पीड़ित ने अपने प्रकरण में कार्रवाई पर देरी की शिकायत की. इस पर सीएम योगी ने Police अधीक्षक को मामले का संज्ञान लेते हुए समस्या के समयबद्ध निराकरण का निर्देश दिया. वहीं एक प्रकरण पारिवारिक विवाद से भी जुड़ा आया. अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायत पर सीएम सख्त हुए, उन्होंने कहा कि ऐसे मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. उन्होंने पीड़ित को आश्वस्त किया कि नियमानुसार तत्काल कार्रवाई होगी.

‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए थे. Chief Minister ने बच्चों को चॉकलेट दी और उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली. एक बच्चे के पास पहुंचे Chief Minister ने कहा कि किताबें पढ़ो. social media का प्रयोग उतना ही करो, जितनी आवश्यकता है. इसका अत्यधिक प्रयोग घातक है. सीएम ने बच्चों को मोबाइल का कम प्रयोग करने की भी सलाह दी.

विकेटी/पीयूष

Leave a Comment