आदि शंकराचार्य की शिक्षाएं आज भी दुनिया को दे रही हैं मार्गदर्शन : पीएम मोदी

New Delhi, 21 अप्रैल . आदि गुरु शंकराचार्य जयंती के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य India के महान आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे, जिनका ज्ञान और उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, करुणा और सामूहिक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं.

Prime Minister Narendra Modi ने अपने social media अकाउंट एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, “आदि गुरु शंकराचार्य की गहरी शिक्षाएं, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन दुनिया भर में अनगिनत लोगों को रास्ता दिखा रहा है. उन्होंने तालमेल, अनुशासन और सभी अस्तित्व की एकता पर जोर दिया. आध्यात्मिक विचारों को फिर से जगाने और पूरे देश में आध्यात्मिक केंद्र बनाने की उनकी कोशिशें हमेशा प्रेरणा बनी रहेंगी.”

पीएम मोदी ने कहा, “आदि गुरु शंकराचार्य का ज्ञान और शिक्षाएं हमारे मार्ग को निरंतर आलोकित करती रहे और सत्य, करुणा तथा सामूहिक कल्याण के प्रति हमारे संकल्प को सुदृढ़ बनाए.”

Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ मोहन यादव ने भी आदि गुरु शंकराचार्य जयंती के अवसर पर उनको नमन करते हुए उनकी शिक्षाओं को याद किया. उन्होंने social media एक्स पर पोस्ट कर कहा, “अद्वैत वेदांत के प्रणेता, सांस्कृतिक एकता के सूत्रधार, महान दार्शनिक एवं रचनाकार, जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं. उन्होंने India की चारों दिशाओं में पवित्र मठों की स्थापना कर सनातन धर्म को पुनर्जीवित किया. ज्ञान, तर्क और भक्ति की त्रिवेणी प्रवाहित कर राष्ट्र को एक नई चेतना प्रदान की. उनका संपूर्ण जीवन लोक कल्याण और सत्य के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा.”

वहीं, इस मौके पर Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने आदि गुरु शंकराचार्य को याद किया. उन्होंने अपने social media अकाउंट एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “महान आध्यात्मिक गुरु और महान दार्शनिक, जगद्गुरु श्री आदि शंकराचार्य को उनकी जयंती पर मेरा प्रणाम!”

पीआईएम

Leave a Comment