
भुवनेश्वर/Ahmedabad, 2 जुलाई . अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने Thursday को कहा कि अदाणी ग्रुप के लिए Odisha पूर्वी India के आर्थिक विकास का केंद्र है.
उन्होंने यह बयान अदाणी ग्रुप और इंटरनेशल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) द्वारा Odisha में नए एल्युमीनियम प्लांट के लिए 11.5 अरब डॉलर (करीब 1.08 लाख करोड़ रुपए) के निवश के ऐलान के दौरान दिया.
लोगों को संबोधित करते हुए करण अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी, “Odisha में सिर्फ संसाधन ही नहीं, बल्कि मजबूती भी देखते हैं.”
उन्होंने कहा कि Odisha में India के औद्योगिक विकास की अगली लहर का नेतृत्व करने की ताकत है और यह प्रोजेक्ट उस दिशा में एक बड़ा कदम है.”
करण अदाणी ने कहा कि Odisha एक अनोखी जगह है जहां पुरानी विरासत और आधुनिक उम्मीदें एक साथ मिलती हैं.
उन्होंने कहा, “Odisha में खनिज संसाधन भरपूर हैं और यह देश की औद्योगिक रीढ़ को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है. इस राज्य में बॉक्साइट का सबसे बड़ा भंडार है, India के लौह अयस्क भंडार का 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा यहीं है; और यहां कोयले का भी काफी भंडार है, जो बिजली और औद्योगिक विकास में मदद करता है.”
करण अदाणी ने कहा, “Chief Minister मोहन चरण माझी के असरदार नेतृत्व में एक सक्रिय Government और मजबूत पॉलिसी सपोर्ट के साथ, Odisha कच्चे माल के आपूर्तिकार्ता से बदलकर ‘वैल्यू-एडेड मैन्युफैक्चरिंग हब’ बन रहा है.”
उन्होंने आगे कहा कि “उद्यम, साहस, संस्कृति और अपार संभावनाओं वाली इस महान धरती पर आज आना सौभाग्य की बात है.”
करण अदाणी ने आगे कहा, “इस तरह के प्रोजेक्ट उस विजन की नींव हैं, जिसमें एक विकसित India के लिए 2036 तक विकसित Odisha और समृद्ध Odisha की जरूरत होगी. ऐसा Odisha जो अपने खनिजों में वैल्यू जोड़े. ऐसा Odisha जो वर्ल्ड-क्लास मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाए. ऐसा Odisha जो अपने युवाओं के लिए रोजगार पैदा करे.”
उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का मकसद आपके बच्चों के लिए मौके बनाना, आपकी लोकल इकॉनमी को मजबूत करना, आपके उद्यमियों को सपोर्ट करना और Odisha को दुनिया तक ले जाना है.
–
एबीएस