
Mumbai , 6 फरवरी . शॉर्ट फिल्म ‘ब्लड ब्रदर्स’ से अभिनय की शुरुआत करने वाली Actress मुक्ति मोहन social media पर अपनी मौजूदगी से फैंस के दिलों में खास पहचान रखती हैं. उन्होंने Friday को इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया.
इस वीडियो में वे एक वॉइस ओवर के साथ लिपसिंक करती दिख रही हैं, “एक ही तो जिंदगी मिली है. इसमें लोगों को अच्छा बनने का कोई अप्रूवल नहीं दिखा सकती हूं. अच्छा इंसान बनने में कुछ नहीं रखा है.”
वीडियो में उनका अंदाज बिल्कुल सच्चा और बेबाक है. वे कैमरे की तरफ देखकर सीधे दिल की बात कह रही हैं.
बता दें कि यह वॉइस ओवर social media पर काफी वायरल हो रहा है. मुक्ति और कई अन्य कलाकार और social media यूजर्स इस पर वीडियो बनाकर ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं. मुक्ति अक्सर अपनी बहनों के साथ डांस के वीडियो social media पर शेयर करती रहती हैं.
फैंस को Actress का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
मुक्ति मोहन की बात करें तो वे डांसर होने के साथ-साथ वेब सीरीज व टीवी शोज में अभिनय भी करती हैं.
उन्होंने ‘साहिब बीवी और गैंगस्टर,’ ‘हेट स्टोरी,’ और ‘कांची: द अनब्रेकेबल’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. उन्होंने करियर की शुरुआत में 2007 में शॉर्ट फिल्म ‘ब्लड ब्रदर्स’ से अभिनय की शुरुआत की और ‘जरा नचके दिखा’ (2010) जीतकर रियलिटी शो में पहचान बनाई और ‘झलक दिखला जा’ सीजन 6 (2013) में भी भाग लिया.
मुक्ति मोहन बड़े पर्दे पर भी अपनी काबिलियत का परचम फहरा चुकी हैं. उन्होंने अब तक साहेब बीवी और गैंगस्टर, मुरान, दारुवु, हेट स्टोरी, टोपीवाला, कांची: द अनब्रेकेबल, बॉर्न फ्री, दिल है हिंदुस्तानी: द मूवी, और थार आदि फिल्मों में अदाकारी की है.
मुक्ति मोहन कोरियोग्राफर शक्ति मोहन और गायिका नीति मोहन की बहन हैं.
–
एनएस/एमएस