
Mumbai , 18 जुलाई . टेलीविजन Actress ईशा सिंह रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन-18 में नजर आई थीं. वह शो की फाइनलिस्ट बनीं और शानदार तरीके से खेलते हुए छठे स्थान पर रही थी. Actress ने के साथ बातचीत में हाल ही में ओटीटी और टीवी रियलिटी शोज की बात की.
उन्होंने बताया कि ओटीटी रियलिटी शोज ‘अलायंस’ और ‘लॉक-अप’ लोगों की असलियत दिखा रहे हैं. लोग अगर गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वो उनकी असलियत है. असल जिंदगी में लोग अक्सर ऐसे ही बात करते हैं.
Actress रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन-18 का हिस्सा रह चुकी हैं. उनसे जब ने ‘लॉक अप’ और ‘अलायंस’ जैसे शो से आने वाले बोल्ड कंटेंट के बारे में पूछा, तो Actress ने बताया कि यह शो ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहे हैं, तो उनके पास सीन हो या भाषा के लिए ज्यादा आजादी है.
Actress ईशा सिंह ने कहा, “देखिए, जब हमारे दर्शक इन शो को देखते हैं, तो वे बोलते हैं कि ऐसी अभद्र भाषा में बात कर रहे हैं. मेरा मानना है कि लोग असल जीवन में ऐसे ही बात करते हैं, हालांकि फर्क बस इतना है कि ओटीटी शोज में दिखता है, जबकि बिग-बॉस टीवी पर प्रसारित होता है, इसलिए उसमें एडिट कर दिया जाता है.”
उन्होंने आगे कहा कि टेलीविजन में ओटीटी के मुकाबले पाबंदियां थोड़ी ज्यादा हैं, जिससे क्रिएटर्स किरदारों को ज्यादा असली तरीके से दिखा पाते हैं. उन्होंने कहा, “देखिए, कोई संत नहीं है. सब ऐसे ही बातें करते हैं. स्क्रीन के मुकाबले लोग असल जीवन में बिल्कुल अलग होते हैं. मुझे लगता है कि ठीक है अभी लोग भी इसे पसंद कर रहे हैं. वे ‘लॉक अप’ और ‘बिग बॉस’ देख रहे हैं. मुझे लगता है कि लोगों को बस पसंद आना चाहिए.”
Actress ईशा सिंह इस समय कलर्स टीवी के नए शो ‘जूही मुई’ में मुख्य भूमिका (जूही सूरी का किरदार) निभा रही हैं. यह शो एक ऑटिज्म से जूझ रही प्रतिभाशाली लड़की की प्रेरणादायक कहानी है, जो अपने परिवार की संपत्ति बचाने के लिए खुद वकील बनती है.
–
एनएस/वीसी