
Mumbai , 10 फरवरी . हिंदी सिनेमा के जाने-माने Actor अनुपम खेर social media पर काफी सक्रिय रहते हैं. वह अपने विचार और रोजमर्रा की बातें अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं. आम तौर पर वह अपने दिन की शुरुआत सुबह के प्रेरणादायक विचार के साथ करते हैं.
लेकिन इस बार उन्होंने एक जरूरी चेतावनी दी है. ऐसा लग रहा है कि Actor हाल ही में ऑनलाइन ठगी का शिकार होते-होते बचे हैं. इसी को लेकर उन्होंने एक वीडियो साझा किया है. वीडियो में अनुपम खेर ने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के झांसे में न आएं और सावधानी बरतें.
दरअसल अनुपम खेर के नाम से social media पर किसी ने नया अकाउंट किसी ने बनाया है और अकाउंट पर उनकी ऑरिजनल वीडियो पोस्ट हैं. उस अकाउंट से उनके करीबी लोगों को फॉलो करने की रिक्वेस्ट जा रही है. जब उनके दोस्तों ने Actor से दूसरा अकाउंट खोलने का कारण पूछा, तब जाकर पता चला कि अकाउंट फेक है. Actor ने वीडियो जारी कर बताया है कि उनका सिर्फ एक ही ऑरिजनल अकाउंट है.
Actor ने कैप्शन में लिखा, “कृपया ध्यान दें, मेरा केवल यही इंस्टाग्राम अकाउंट है. मेरे नाम से जुड़े किसी भी अन्य अकाउंट को फॉलो करने के अनुरोध को अनदेखा करें. social media पर इन दिनों Bollywood सेलेब्स के नाम से अकाउंट बनाकर पैसे ऐंठने के कई मामले सामने आए हैं. फर्जी अकाउंट्स से फिल्मों में निवेश कर मोटे फायदे का लालच दिया जाता है और लोग उनके झांसे में फंस भी जाते हैं. इसलिए अनुपम खेर ने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि उनके नाम पर किसी भी फर्जी अकाउंट के झांसे में न आएं.
social media के अलावा, Actor अपने करियर की 550वीं फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग गुरुग्राम में हो रही है. अनुपम शूटिंग की झलकियां social media पर पोस्ट करते रहते हैं. उन्होंने हाल ही में गुरुग्राम के कोहरे की वीडियो भी शेयर की थी, जिसमें कुछ दिख ही नहीं रहा था. Actor का कहना था कि उन्होंने पहली बार गुरुग्राम और दिल्ली में इतना घना कोहरा और सर्दी के मौसम का आनंद लिया है. बता दें कि फिल्म में अनुपम खेर के अलावा, बोमन ईरानी, किरण जुनेजा, रणवीर शौरी, परवीन डाबास, और तारा शर्मा भी दिखने वाली हैं.
–
पीएस/एएस