
Mumbai , 11 दिसंबर . social media के जरिए 16 से कम उम्र के बच्चों पर पड़ रहे गलत प्रभाव को देखते हुए हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने कई प्लेटफॉर्म को बच्चों के लिए पूरी तरह से बैन कर दिया है. Bollywood एक्टर सोनू सूद ने ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले का स्वागत किया है और अपनी Government से भी ऐसा ही फैसला लेने की अपील की है.
सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “ऑस्ट्रेलिया जैसे देश पहले ही 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए social media को पूरी तरह बैन कर चुके हैं और अब समय आ चुका है कि India को भी ऐसा करना चाहिए. हमारे बच्चे भी असली बचपन जीने के हकदार हैं. उन्हें भी फैमिली के साथ बॉन्ड बनाने का मौका मिलना चाहिए और सबसे ज्यादा जरूरी है स्क्रीन के एडिक्शन से आजादी.”
उन्होंने आगे लिखा, “हमारी Government को भी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और दुनिया के सामने अच्छा उदाहरण पेश करने के लिए ऐसे कदम उठाने चाहिए तो चलिए अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आज कुछ बेहतर किया जाए.”
हमारे देश में 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए social media के इस्तेमाल को लेकर कोई ठोस कानून नहीं है. social media पर अडल्ट्री के लिए कानून बनाया है, जिसमें किसी तरह का वीडियो डालने से पहले ‘नॉट फॉर किड्स’ ऑप्शन चूज करना पड़ता है. ये सेटिंग फिर कुछ वीडियो को बच्चों तक पहुंचने से रोकती है लेकिन पूर्ण नियंत्रण नहीं देती. social media पर वीडियो वायरल होने के बाद उसकी पहुंच किसी भी उपभोक्ता तक पहुंच सकती है. इसके अलावा, इसी साल Government ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन कानून लागू किया है जिसके तहत social media की बड़ी कंपनियों को 18 साल से कम उम्र के बच्चों का अकाउंट बनाने से पहले उनके माता-पिता से परमिशन लेनी होगी.
इस नियम से ऑनलाइन डाटा को सुरक्षित रखने पर ज्यादा जोर दिया गया, न कि बच्चों को social media के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए. ऑस्ट्रेलिया द्वारा उठाए गए इस जरूरी कदम की सराहना हर तरफ हो रही है. social media की पहुंच इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि कोई भी गलत वीडियो के वायरल होने के बाद उन पर कार्रवाई करने की मांग उठती है. हाल ही में रणवीर अलाहाबादिया और समय रैना के कॉमेडी शो में भी कुछ ऐसा ही देखा गया था. शो में माता-पिता और महिलाओं को लेकर कॉमेडी के नाम पर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं, लेकिन ऐसे एपिसोड के प्रसारण और कंटेंट को लेकर देश में कोई नियम नहीं है.
–
पीएस/वीसी